IB SA City Slip 2025: आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, एडमिट कार्ड, एग्जाम डेट जानें

Saurabh Pandey | September 16, 2025 | 04:39 PM IST | 1 min read

आईबी सुरक्षा सहायक प्रवेश पत्र 2025 परीक्षा से पहले अलग से जारी किया जाएगा और इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

आईबी सुरक्षा सहायक 2025 परीक्षा शहर सूचना पर्ची में उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र का शहर अंकित है। (आधिकारिक वेबसाइट)
आईबी सुरक्षा सहायक 2025 परीक्षा शहर सूचना पर्ची में उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र का शहर अंकित है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जीक्यूटिव परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। आईबी सुरक्षा सहायक 2025 परीक्षा शहर सूचना पर्ची में उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र का शहर अंकित है।

IB Security Assistant 2025: सिटी स्लिप विवरण

  1. आवेदन क्रम संख्या
  2. पद का नाम
  3. परीक्षा का शहर
  4. परीक्षा का राज्य
  5. परीक्षा की तिथि
  6. शिफ्ट का समय
  7. रिपोर्टिंग का समय

IB Security Assistant 2025: एडमिट कार्ड डेट

आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 7 से 10 दिन पूर्व जारी कर दिए जाएंगे। सभी अभ्यर्थी एडमिट कार्ड जारी होने पर इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे, किसी भी उम्मीदवार को पर्सनल रूप से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे।

IB Security Assistant Exam 2025: परीक्षा तिथि

आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट सहायक परीक्षा देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 29 और 30 सितंबर 2025 को आयोजिक की जाएगी। परीक्षा 4 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से, दूसरी शिफ्ट सुबह 11:30 बजे से, तीसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से और चौथी शिफ्ट शाम 5:30 बजे से शुरू होगी।

Also read Haryana DElEd Admit Card 2025: हरियाणा डीएलएड एडमिट कार्ड bseh.org.in पर जारी, 25 सितंबर से होगा एग्जाम

IB Security Assistant Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या

श्रेणी
पदों की संख्या
सामान्य
2471
ओबीसी
1015
अनुसूचित जाति
574
अनुसूचित जनजाति
426
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
501
कुल पद
4987


Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications