IGNOU: इग्नू एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के साथ मिलकर कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव शुरू करेगा, जानें डेट
Saurabh Pandey | January 28, 2025 | 06:43 PM IST | 2 mins read
इग्नू के कैंपस प्लेसमेंट के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों का कार्य स्थल दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में स्थित होगा। उम्मीदवारों का चयन ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू राउंड के आधार पर किया जाएगा।
नई दिल्ली : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) कैंपस प्लेसमेंट सेल ने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के साथ साझेदारी में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव की घोषणा की है। इग्नू प्लेसमेंट ड्राइव का उद्देश्य पात्र उम्मीदवारों को करियर के अवसर प्रदान करना है।
इग्नू प्लेसमेंट ड्राइव 11 फरवरी, 2025 को इग्नू कैंपस के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इग्नू के आधिकारिक बयान के अनुसार, प्लेसमेंट रिपोर्टिंग और पंजीकरण सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर 10:30 बजे तक चलेगा और प्री प्लेसमेंट टॉक सुबह 11 बजे शुरू होगी। इस प्लेसमेंट के आधार पर उम्मीदवारों के लिए यूनिट मैनेजर और बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के स्थायी पद शामिल हैं।
IGNOU Placement Drive: आयुसीमा
इग्नू के कैंपस प्लेसमेंट के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों का कार्य स्थल दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में स्थित होगा। उम्मीदवारों का चयन ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू राउंड के आधार पर किया जाएगा।
IGNOU Placement Drive: वेतन, अनुभव
इग्नू के आधिकारिक बयान के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रति वर्ष 2.85 लाख रुपये की निश्चित सीटीसी दी जाएगी। सेल्स का अनुभव रखने वाले पात्र स्नातकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इग्नू के कैंपस प्लेसमेंट सेल में आने वाले उम्मीदवारों को फॉर्मल कपडे़ पहनकर आना होगा। सुबह 11 बजे के बाद रिपोर्ट करने वाले उम्मीदवारों को प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। चयन प्रक्रिया देर शाम तक जारी रह सकती है, लिहाजा आवेदकों को उसी अनुसार अपनी योजना बनाकर आना चाहिए।
IGNOU Placement Drive: हेल्पलाइन नंबर
इग्नू के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में जाने वाले उम्मीदवार अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए ईमेल के माध्यम से Careers.north2@sbilife.co.in पर संपर्क कर सकते हैं या इग्नू के किसी व्यक्ति निदेशक (सीपीसी) 011-29571114 पर से संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल