Indian Overseas Bank Recruitment 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक अपरेंटिस भर्ती पंजीकरण शुरू, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | August 11, 2025 | 03:01 PM IST | 1 min read
उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता के आधार पर किया जाएगा। यदि एक से अधिक उम्मीदवारों के अंक समान हों (कट-ऑफ पॉइंट पर समान अंक), तो आयु में वरिष्ठ उम्मीदवार को मेरिट सूची में उच्च स्थान दिया जाएगा।
नई दिल्ली : इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट iob.in के माध्यम से 20 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सामान्य वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
IOB Apprentice Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
इंडियन ओवरसीज बैंक अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
IOB Apprentice Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 944 रुपये है, जबकि महिला/अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 708 रुपये और दिव्यांगजनों के लिए 472 रुपये है।
IOB Apprentice Recruitment 2025: परीक्षा तिथि
इंडियन ओवरसीज बैंक अपरेंटिस भर्ती ऑनलाइन परीक्षा 24 अगस्त, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की कुल अवधि 90 मिनट होगी। सभी आवेदकों को दी गई तिथि और समय पर ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी और अपने स्वयं के कैमरा युक्त डेस्कटॉप/लैपटॉप या टैबलेट या स्मार्टफोन का उपयोग करना होगा।
IOB Apprentice Recruitment 2025: स्टाइपेंड
|
शाखा श्रेणी
|
प्रति माह स्टाइपेंड (रुपये में)
|
|---|---|
|
मेट्रो
|
15,000 रुपये
|
|
शहरी
|
12,000 रुपये
|
|
अर्ध-शहरी / ग्रामीण
|
10,000 रुपये
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल