Indian Navy SSC Officer Notification 2025: इंडियन नेवी एसएससी ऑफिसर भर्ती अधिसूचना जारी; 9 अगस्त से आवेदन करें
Abhay Pratap Singh | August 8, 2025 | 10:41 PM IST | 1 min read
आवेदकों द्वारा भरे गए भारतीय नौसेना एसएससी ऑफिसर एप्लीकेशन की शॉर्टलिस्टिंग योग्यता डिग्री में प्राप्त सामान्यीकृत अंकों के आधार पर की जाएगी।
नई दिल्ली: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने विभिन्न ट्रेड्स के तहत शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर्स - जून 2026 (एटी 26) कोर्स के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए कल यानी 9 अगस्त, 2025 से आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
इंडियन नेवी एसएससी ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 1 सिंतबर तय की गई है। ट्रेड्स/ब्रांच के अनुसार उम्मीदवारों से शैक्षणिक योग्यता और उनकी आयु-सीमा अलग-अलग मांगी गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से एसएससी ऑफिसर के कुल 260 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
अधिसूचना के अनुसार, भारतीय नौसेना एसएससी अधिकारी भर्ती के तहत एग्जिक्यूटिव ब्रांच में 57 पद और पायलट के 24 पदों पर भर्ती की जाएगी। नौसेना वायु संचालन अधिकारी (पर्यवेक्षक), एटीसी व एनएआईसी के 20-20 पद शामिल हैं। रसद के 10 पद, लॉ के 2, एजुकेशन के 15, इंजीनियर के 36, इलेक्ट्रिकल के 40 और नौसेना कॉन्सट्रक्टर के 16 पद भरे जाएंगे।
Also read SSC CHT Exam City 2025: एसएससी सीएचटी सिटी इंटिमेशन स्लिप ssc.gov.in पर जारी, परीक्षा 12 अगस्त को
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग उम्मीदवारों द्वारा योग्यता डिग्री में प्राप्त सामान्यीकृत अंकों के आधार पर की जाएगी। योग्यता डिग्री में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को जॉइन इंडियन नेवी की वेबसाइट https://www.joinindiannavy.gov.in/files/normalisation.pdf में उल्लिखित सूत्रों का उपयोग करके सामान्यीकृत किया जाएगा।”
सब-लेफ्टिनेंट का प्रारंभिक सकल वेतन लगभग 1,10,000 रुपए प्रति माह से शुरू होता है, साथ ही अन्य भत्ते भी लागू होंगे। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट भारतीय नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, न्यूज सेक्शन पर विजिट करें।
- “एसएससी प्रवेश जून 2026 पाठ्यक्रम के लिए आवेदन विंडो” लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, आवेदन पत्र भरें, सबमिट करें और प्रिंट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार