Indian Army TGC 140 Course 2025: इंडियन आर्मी टीजीसी 140वें पाठ्यक्रम के लिए आवेदन शुरू
Saurabh Pandey | April 13, 2024 | 07:51 PM IST | 1 min read
आर्मी टीजीसी 140वें पाठ्यक्रम की परीक्षा 2024-2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
नई दिल्ली : भारतीय सेना की तरफ से भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून में 140वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम (टीजीसी-140) के लिए पात्र अविवाहित पुरुष इंजीनियरिंग स्नातकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। भारतीय सेना में स्थायी कमीशन के इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.join Indianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस पाठ्यक्रम के तहत सिविल, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरों को प्रत्येक में सात सीटें प्रदान की जाती हैं। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर-चार सीटें और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर-तीन सीटें हैं। चयनित उम्मीदवारों को लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन दिया जाएगा।
Army TGC 140 Course 2025 Eligibility पात्रता मानदंड
आयुसीमा
आर्मी टीजीटी 140वें पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 वर्ष से कम होनी चाहिए जबकि अधिकतम आयु 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार अविवाहित और भारत का नागरिक होना चाहिए। आईएमए में प्रशिक्षण 12 महीने का होगा। प्रशिक्षित कैडेटों को भारतीय सेना में स्थायी कमीशन प्रदान किया जाएगा जो पदोन्नति के अधीन होगा। पाठ्यक्रम के लिए कोई शुल्क नहीं है क्योंकि सरकार खर्च वहन करती है।
Indian Army TGC 140 Course 2025 आवेदन शुल्क
आर्मी टीजीटी 140वें पाठ्यक्रम की परीक्षा 2024-2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम