Trusted Source Image

Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: इंडियन आर्मी एसएससी टेक भर्ती आवेदन जारी, पात्रता, चयन प्रक्रिया जानें

Saurabh Pandey | January 9, 2026 | 09:04 PM IST | 1 min read

इस भर्ती में इंजीनियरिंग की कई मुख्य शाखाओं को शामिल किया गया है, जिनमें सिविल, कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और विविध इंजीनियरिंग विषयों में कुल 350 रिक्तियां हैं।

आर्मी एसएससी टेक भर्ती में कुल 350 रिक्तियां शामिल हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
आर्मी एसएससी टेक भर्ती में कुल 350 रिक्तियां शामिल हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय सेना ने एसएससी (टेक्निकल) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए पुरुष उम्मीदवारों को 5 फरवरी 2026 तक आवेदन जमा करने होंगे, जबकि महिला उम्मीदवारों के पास 4 फरवरी 2026 तक का समय है।

इंडियन आर्मी एसएससी टेक भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों का प्री-कमीशनिंग प्रशिक्षण अक्टूबर 2026 से बिहार के गया स्थित अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) में शुरू होगा।

Army ssc technical recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में डिग्री होनी चाहिए। इंजीनियरिंग कोर्स के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे अक्टूबर 2026 तक अपनी डिग्री पूरी करने का प्रमाण प्रस्तुत कर सकें।

Army ssc technical recruitment 2026: आयु सीमा

इंडियन आर्मी एसएससी टेक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

पदवार रिक्तियों की संख्या

  1. सिविल इंजीनियरिंग – 75 पद
  2. कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी – 60 पद
  3. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग – 33 पद
  4. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार – 64 पद
  5. मैकेनिकल इंजीनियरिंग – 101 पद
  6. बैलिस्टिक्स एवं लेजर प्रौद्योगिकी – 17 पद

Also read Bihar Police Driver Result 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर रिजल्ट जारी, पीईटी के लिए 15,516 कैंडिडेट चयनित

Army ssc technical recruitment 2026: एसएसबी अवधि

चयनित उम्मीदवारों के लिए एसएसबी पांच दिनों तक चलेगा, जो अप्रैल और जून 2026 के बीच निर्धारित है। उम्मीदवार मार्च 2026 में अपनी एसएसबी तिथियां और केंद्र चुन सकेंगे। ओटीए, गया में 49 सप्ताह का प्रशिक्षण, जिसमें 56,100 रुपये का मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को लेफ्टिनेंट रैंक में परिवीक्षा अवधि पर शॉर्ट सर्विस कमीशन दिया जाएगा और प्रशिक्षण अवधि के दौरान उन्हें लेफ्टिनेंट के लिए लागू पूर्ण वेतन और भत्ते प्राप्त होंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications