Indian Army Recruitment 2024: भारतीय सेना में एसएससी के 381 रिक्तियों के लिए आवेदन शुरू, 21 फरवरी अंतिम तिथि
Abhay Pratap Singh | January 24, 2024 | 08:08 PM IST | 1 min read
भारतीय सेना भर्ती अभियान के तहत एसएससी 381 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के अनुदान के लिए अविवाहित महिला व अविवाहित पुरुष और रक्षा कर्मियों की विडोज से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी तय की गई है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 381 रिक्तियों पर भर्तियां की जाएंगी। जिनमें से एसएससी टेक पुरुष के 350 पद, एसएससी महिला टेक के 29 पद व 2 पद रक्षा कर्मियों की विडोज के भरे जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
भारतीय सेना एसएससी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास स्नातक (ग्रेजुएशन) में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष की पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
Indian Army SSC Tech 2024: जानें आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए बिन्दुओं की मदद से भारतीय सेना शॉर्ट सर्विस कमीशन के लिए एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- पहले “ऑफिसर एंट्री अप्लाई/लॉगिन” पर क्लिक करें।
- उसके बाद “पंजीकरण” पर क्लिक करें, फिर रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के समय लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगिन करें।
- मांगी गई आवश्यक जानकारी भरकर दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 27 वर्ष होनी चाहिए, यानी कि 2 अक्टूबर 1997 से 1 अक्टूबर 2004 के बीच जन्में उम्मीदवार ही आवेदन के लिए पात्र होंगे। वहीं, भारतीय रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है, आयु की गणना 1 अक्टूबर 2024 से की जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी