Agniveer GD Admit Card 2025: इंडियन आर्मी अग्निवीर जीडी एडमिट कार्ड joinindianarmy.nic.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | June 18, 2025 | 11:48 AM IST | 1 min read
अग्निवीर जीडी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को यूजर नेम और पासवर्ड की जरूरत होगी।
नई दिल्ली: भारतीय सेना (Indian Army) ने अग्निवीर जीडी (जनरल ड्यूटी) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से भारतीय सेना अग्निवीर जीडी हाल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
अग्निवीर जीडी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को यूजर नेम और पासवर्ड की जरूरत होगी। अग्निवीर जनरल ड्यूटी 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अग्निवीर जीडी परीक्षा 30 जून से 3 जुलाई 2025 तक 60 मिनट की अवधि के लिए आयोजित होगी।
Indian Army Agniveer GD Admit Card 2025 Direct Link: कैसे डाउनलोड करें?
इन चरणों की सहायता से कैंडिडेट इंडियन आर्मी अग्निवीर जीडी हाल टिकट जांच सकते हैं:
- इंडियन आर्मी की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध ‘कैंडिडेट लॉगिन’ सेक्शन पर जाएं।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अग्निवीर जीडी एडमिट कार्ड जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
अग्निवीर जनरल ड्यूटी 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Also read
Indian Army Agniveer Admit Card: अन्य पदों के लिए एडमिट कार्ड
भारतीय सेना ने बताया कि अन्य अग्निवीर और जेसीओ/ओआर श्रेणियों के लिए प्रवेश पत्र 18 जून, 2025 से जारी किए जाएंगे। जिसकी जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:
| कैटेगरी | एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि |
|---|---|
|
अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) |
16 जून, 2025 |
|
अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) |
18 जून, 2025 |
|
अग्निवीर (तकनीकी) |
19 जून, 2025 |
|
अग्निवीर ट्रेड्समेन (8वीं पास) |
23 जून, 2025 |
|
अग्निवीर जीडी (महिला सैन्य पुलिस) |
23 जून, 2025 |
|
सैनिक तकनीकी (एनए) |
24 जून, 2025 |
|
हवलदार शिक्षा (आईटी/साइबर, सूचना संचालन, भाषाविद्) |
24 जून, 2025 |
|
सिपाही (फार्मा) |
25 जून, 2025 |
|
जेसीओ आरटी (सभी श्रेणियां - पंडित, ग्रंथी, मौलवी, पादरी, आदि) |
25 जून, 2025 |
|
जेसीओ कैटरिंग |
25 जून, 2025 |
|
हवलदार सर्वेयर ऑटो कार्टोग्राफर |
25 जून, 2025 |
|
अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी) |
26 जून, 2025 |
|
अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी) - टाइपिंग टेस्ट |
26 जून, 2025 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल