Agniveer CEE Result 2024: भारतीय सेना अग्निवीर के सीईई परिणाम घोषित, joinindianarmy.nic.in पर चेक करें नतीजे
Santosh Kumar | May 28, 2024 | 03:27 PM IST | 1 min read
भारतीय सेना अग्निवीर सीईई परिणाम एआरओ अलवर, कोटा, जोधपुर, झुंझुनू और आरओ मुख्यालय जयपुर जैसे कई जिलों के लिए ही जारी किए गए हैं।
नई दिल्ली: भारतीय सेना ने अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 (सीईई) के नतीजे जारी कर दिए हैं। ये नतीजे राजस्थान के विभिन्न सेना भर्ती कार्यालयों के लिए जारी किए गए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर नतीजे देख सकते हैं। भारतीय सेना द्वारा 22 अप्रैल से 3 मई के बीच कई पालियों में अग्निवीर सीईई परीक्षा 2024 आयोजित की गई थी।
भारतीय सेना अग्निवीर सीईई परिणाम एआरओ अलवर, कोटा, जोधपुर, झुंझुनू और आरओ मुख्यालय जयपुर जैसे कई जिलों के लिए जारी किए गए हैं। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। अग्निवीर की रिक्ति को भारतीय सेना भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भरा जाएगा।
इन पदों के लिए 13 फरवरी से 22 मार्च के बीच आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके बाद कंप्यूटर आधारित टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसके नतीजे अब जारी कर दिए गए हैं। अन्य राज्यों के नतीजे भी जल्द जारी किए जाएंगे।
उम्मीदवार जोधपुर एआरओ के तहत अग्निवीर जीडी, टेक, ट्रेड्समैन 8वीं और 10वीं, ऑफिस असिस्टेंट, डब्ल्यूएमपी, सिपाही फार्मा और सोल्जर टेक नर्सिंग असिस्टेंट पदों के परिणाम देखने के लिए इस लिंक का उपयोग कर सकते हैं- shorturl.at/u2QW6
अलवर एआरओ के अग्निवीर जीडी, टेक, ट्रेड्समैन 8वीं और 10वीं, ऑफिस असिस्टेंट, महिला एमपी, सिपाही फार्मा और सोल्जर टेक नर्सिंग असिस्टेंट परिणाम देखने के लिए इस लिंक का उपयोग करें- shorturl.at/qEtLg
भारतीय सेना अग्निवीर जनरल ड्यूटी अग्निवीर, टेक, ट्रेड्समैन (8वीं, 10वीं), डब्लूएमपी, ऑफिस असिस्टेंट और सोल्जर टेक नर्सिंग असिस्टेंट रिक्तियों के लिए कोटा एआरओ लिखित परीक्षा परिणाम इस लिंक से देखें- shorturl.at/VjZGD
अगली खबर
]NIMCET 2024 Admit Card: एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी; जानें परीक्षा तिथि, पैटर्न
परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nimcet.admissions.nic.in के माध्यम से एनआईएमसीईटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 8 जून को एनआईटी द्वारा आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल