Indian Army CEE Exam 2025: भारतीय सेना अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम के लिए पंजीकरण शुरू, अंतिम तिथि 10 अप्रैल
Abhay Pratap Singh | March 15, 2025 | 11:49 AM IST | 2 mins read
ज्वाइन इंडियन आर्मी सीईई 2025 भर्ती परीक्षा के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।
नई दिल्ली: भारतीय सेना (Indian Army) ने कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2025 (CEE Exam 2025) के तहत अग्निवीर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए इंडियन आर्मी सीईई 2025 अधिसूचना जारी की है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबासइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
इंडियन आर्मी अग्निवीर सीईई 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च से ऑनलाइन माध्यम में शुरू कर दी गई है। भारतीय सेना अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तय की गई है। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले कैंडिडेट के लिए जून 2025 में अग्निवीर सीईई 2025 परीक्षा कराई जाएगी।
कॉमन एंट्रेंस एग्जाम सीईई 2025 भर्ती के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। ज्वाइन इंडियन आर्मी सीईई 2025 भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा, शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षा (PET), शारीरिक माप परीक्षण (PMT), चिकित्सा परीक्षण, योग्यता कौशल परीक्षण और व्यक्तिगत साक्षात्कार को शामिल किया गया है।
भारतीय सेना अग्निवीर रैली परीक्षा 2025 के माध्यम से हवलदार एजुकेशन, हवलदार सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर, जेसीओ कैटरिंग, जेसीओ रिलीजियस टीचर (धर्म गुरु) पंडित, पंडित गोरखा, ग्रंथी, मौलवी, पादरी, बोध भिक्षु, अग्निवीर (जीडी, तकनीकी, सहायक, स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन) - पुरुष, अग्निवीर जीडी (महिला सैन्य पुलिस), सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक और सिपाही फार्मा के पदों को भरा जाएगा।
सेना अग्निवीर रैली भर्ती 2025-26 के लिए उक्त पद के अनुसार आयु-सीमा और शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। उम्मीदवार की आयु की गणना 1 जनवरी, 2025 से की जाएगी। पात्रता मानंदड, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भारतीय सेना की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Join Indian Army Rally Notification 2025: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से ज्वाइन इंडियन आर्मी सीसीई 2025 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- भारतीय सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब, रजिस्ट्रेशन करें और जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार