Indian Army Agniveer Answer Key 2025: इंडियन आर्मी अग्निवीर आंसर की जल्द, आपत्तियां दर्ज कराने का मिलेगा मौका
Abhay Pratap Singh | July 13, 2025 | 01:44 PM IST | 2 mins read
इंडियन आर्मी अग्निवीर आंसर की 2025 की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय सेना (Indian Army) की ओर से जल्द ही अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 (Agniveer Exam 2025) के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर इंडियन आर्मी अग्निवीर आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
भारतीय सेना अग्निवीर उत्तर कुंजी 2025 पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। इंडियन आर्मी अग्निवीर आंसर की की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अग्निवीर प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद इंडियन आर्मी अग्निवीर अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।
Agniveer Exam Marking Scheme: अग्निवीर परीक्षा के लिए अंकन योजना
इंडियन आर्मी अग्निवीर परीक्षा के लिए मार्किंग स्कीम की जांच यहां कर सकते हैं:
- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) - प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटा जाएगा।
- अग्निवीर (तकनीकी एवं क्लर्क) - प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2025 परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में कराई गई थी। कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी और असमिया भाषा शामिल है।
इंडियन आर्मी अग्निवीर परीक्षा 2025 में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे गए थे। अग्निवीर भर्ती 2025 के तहत इंडियन आर्मी अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), तकनीकी, क्लर्क, ट्रेड्समैन और महिला सैन्य पुलिस के पदों को भरेगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए भारतीय सेना की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Agniveer CBT Answer Key 2025: डाउनलोड करें
कैंडिडेट निम्नलिखित चरणों का पालन करके अग्निवीर सीबीटी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- इंडियन आर्मी की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- “नवीनतम अपडेट” या “उत्तर कुंजी” सेक्शन पर जाएं।
- “अग्निवीर उत्तर कुंजी 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और उत्तरों का मिलान करें।
अगली खबर
]UP TGT Admit Card 2025: यूपी टीजीटी का एडमिट कार्ड कब आएगा upsessb.pariksha.nic.in पर, परीक्षा तिथि जानें
कैंडिडेट यूपी टीजीटी हाल टिकट में परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, उम्मीदवार की फोटो व हस्ताक्षर और परीक्षा दिवस दिशानिर्देश सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें