India Post GDS Recruitment 2024: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती आवेदन सुधार विंडो आज से सक्रिय, 8 अगस्त तक मौका
Saurabh Pandey | August 6, 2024 | 09:04 AM IST | 2 mins read
जीडीएस पदों पर चयनित कर्मचारियों को प्रधान डाकघर, उप डाकघर आदि जैसे विभागों में भर्ती किया जाता है और उन्हें स्टेशनरी, टिकटों की बिक्री, घर-घर डाक वितरण, लेन-देन, भुगतान, आईपीपीपी जैसे कार्य सौंपे जाते हैं।
नई दिल्ली : भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 5 अगस्त को समाप्त हो चुकी है। जिन उम्मीदवारों ने अपना आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा किया है, वे आज यानी 6 अगस्त से अपने आवेदन पत्र में वांछित सुधार कर सकते हैं।
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2024 सुधार विंडो 8 अगस्त तक खुली रहेगी। उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं।
India Post GDS Recruitment 2024: रिक्तियों की संख्या
डाक विभाग का यह भर्ती अभियान देशभर के 23 डाक सर्किलों में 44228 ग्रामीण डाक सेवक पदों को भरेगा। इनमें राजस्थान में 2,718 पद, बिहार में 2,558 पद, उत्तर प्रदेश में 4,588 पद, छत्तीसगढ़ में 1,338 पद और मध्य प्रदेश में 4,011 पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों की राज्यवार जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानरपूर्वक पढ़ना चाहिए।
India Post GDS Recruitment 2024: आवेदन सुधार का तरीका
- इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन करना होगा।
- अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब आवेदन पत्र को चेक करें और जहां आवश्यक हो बदलाव करें।
- इसके बाद अब सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
India Post GDS Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) पदों पर उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा/मैट्रिक में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर राज्यवार/सर्कल-वार मेरिट सूची तैयार की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (डीवी) के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद अंतिम रूप से सफल उम्मीदवारों के लिए मेडिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी।
जीडीएस एडमिट कार्ड 2024 आमतौर पर लिखित परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाता है। यह एक आवश्यक दस्तावेज है जिसे उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल