India Post GDS Recruitment 2024: भारतीय डाक विभाग में 35,000 पदों पर निकली भर्ती, 15 जुलाई से करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | June 30, 2024 | 06:40 PM IST | 2 mins read
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवारों का चयन मेरिट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
नई दिल्ली: भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी की गई है। इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2024 के लिए 15 जुलाई से ऑनलाइन माध्यम में आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि या उससे पहले आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के 35 हजार रिक्त पदों को भरा जाएगा।
भारतीय डाक जीडीएस भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा पास हो। साथ ही, हाई स्कूल में एक विषय मातृभाषा का होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवार को कंप्यूटर का ज्ञान होने के साथ साइकिल चलाना आना चाहिए।
आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी। भारतीय डाक विभाग भर्ती 2024 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट अधिसूचना देख सकते हैं।
इंडिया पोस्ट ऑफिस जीडीएस भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, अनुसूचित जाति (एससी)/ अनुसूचित जनजाति(एसटी) और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक के रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। जीडीएस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 12,000 रुपये से 16,000 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। इंडिया पोस्ट ऑफिस में जीडीएस भर्ती 2024 से जुड़ी अधिसूचना 25 जून को जारी की गई।
India Post GDS Bharti 2024: आवेदन कैसे करें?
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें और पंजीकरण करें।
- मांगे गए दस्तावेज स्कैन करें और अपलोड करें।
- एप्लीकेशन फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
- कैंडिडेट भरे गए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा