IMU CET Counselling 2024: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी सीईटी काउंसलिंग आवेदन का आखिरी मौका आज, जानें पात्रता
Santosh Kumar | June 26, 2024 | 09:37 AM IST | 2 mins read
आधिकारिक विवरणिका के अनुसार, पंजीकरण के दौरान ली जाने वाली काउंसलिंग फीस प्रवेश पंजीकरण शुल्क में समायोजित की जाएगी।
Candidates can download IMU CET Question/Sample papers from here for better preparation.
Download Nowनई दिल्ली: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी द्वारा आईएमयू सीईटी 2024 की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण विंडो आज यानी 26 जून को बंद हो जाएगी। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट imu.edu.in पर जाकर आईएमयू सीईटी 2024 काउंसलिंग पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में आईएमयू सीईटी 2024 काउंसलिंग पंजीकरण के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा।
IMUCET Exam: Question Paper 2026
New: List of Open College Applications
Don't Miss: Top Private Engineering Colleges in India 2026
आईएमयू सीईटी 2024 काउंसलिंग शुल्क 10,000 रुपये है। आधिकारिक विवरणिका के अनुसार, पंजीकरण के दौरान ली जाने वाली काउंसलिंग फीस प्रवेश पंजीकरण शुल्क में समायोजित की जाएगी। इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 काउंसलिंग के लिए पंजीकृत सभी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र सत्यापन के दौरान पंजीकृत चिकित्सक से शारीरिक फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है।
इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी जल्द ही आईएमयू सीईटी 2024 काउंसलिंग की पूरी तारीखों की घोषणा करेगी। आईएमयू सीईटी काउंसलिंग प्रक्रिया में 4 चरण होते हैं, पहला पंजीकरण, दूसरा चयन सूची और तीसरा सीट आवंटन और चौथा दस्तावेज़ सत्यापन होता है।
IMU CET Counselling 2024: पात्रता, सीट बुकिंग शुल्क
आईएमयू सीईटी 2024 काउंसलिंग के लिए आवेदन केवल आईएमयू सीईटी उत्तीर्ण उम्मीदवार ही कर सकते हैं। काउंसलिंग के दौरान, उम्मीदवारों को इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी के परिसर आवंटित किए जाएंगे। आईएमयू सीईटी 2024 सीट आवंटन की घोषणा ऑनलाइन की जाएगी।
आईएमयू सीईटी 2024 सीट बुकिंग शुल्क 30,000 रुपये है। उम्मीदवारों को पहले सेमेस्टर की पूरी फीस और प्रमाणपत्र सत्यापन के दौरान 30,000 रुपये की सुरक्षा जमा राशि का भुगतान करना होगा, अन्यथा उन्हें ड्रॉपआउट माना जाएगा।
Also read MH LLB 5-year CET 2024: एमएच एलएलबी 5-वर्षीय सीईटी फाइनल आंसर-की जारी; डाउनलोड प्रक्रिया जानें
IMU CET Counselling 2024: आयु सीमा
- पुरुष वर्ग के लिए - सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी-एनसीएल) के लिए 28 वर्ष तथा अनुसूचित जाति (एससी) व अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 30 वर्ष है।
- महिला और ट्रांसजेंडर के लिए - सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष, ओबीसी (एनसीएल) के लिए 30 वर्ष और एससी व एसटी के लिए 32 वर्ष है।
- आयु की गणना - शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने की तिथि 1 अगस्त से उम्मीदवारों की आयु की गणना की जाएगी
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार