IIT Palakkad Internship 2025: आईआईटी पलक्कड़ समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित, लास्ट डेट जानें
Abhay Pratap Singh | February 5, 2025 | 07:33 PM IST | 2 mins read
आईआईटी पलक्कड़ के समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2025 के लिए यूजी और पीजी छात्र sun.iitpkd.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पलक्कड़ (IIT Palakkad) ने समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। आईआईटी पलक्कड़ ने छह सप्ताह के आवासीय कार्यक्रम के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। आईआईटी पलक्कड़ समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए छात्र sun.iitpkd.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।
आईआईटी पलक्कड़ समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 18 मार्च है। विदेश में अध्ययन कर रहे विदेशी नागरिकों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी तय की गई है। आईआईटी पलक्कड़ समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 जनवरी, 2025 से शुरू की गई है।
समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2025 शेड्यूल के अनुसार, विदेश में अध्ययनरत विदेशी नागरिकों के लिए चयन सूची 11 मार्च को और अन्य अभ्यर्थियों के लिए चयन सूची 8 अप्रैल को जारी होगी। इंटर्नशिप का आयोजन 21 मई से 2 जुलाई, 2025 तक किया जाएगा।
नोटिस में कहा गया कि, आईआईटी पलक्कड़ के छात्र ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं हैं। वहीं, वर्तमान में भारतीय विश्वविद्यालयों/ संस्थानों में अध्ययन कर रहे विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकों के समान माना जाएगा।
पात्रता मानदंड के अनुसार, एकीकृत मास्टर (स्नातकोत्तर) कार्यक्रमों के चौथे और पांचवें वर्ष के छात्र आईआईटी पलक्कड़ समर इंटर्नशिप 2025 में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी या विज्ञान में 4 वर्षीय स्नातक डिग्री कार्यक्रमों में नामांकित तीसरे और चौथे वर्ष के छात्र इंटर्नशिप में आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
IIT Palakkad Summer Internship 2025: स्टाइपेंड व अन्य सुविधाएं
चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 8,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा, जो कार्यक्रम की पूरी अवधि के लिए कुल 12,000 रुपये होगा। इसके अलावा, परिसर में आवास सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इंटर्नशिप प्रोग्राम सफलतापूर्वक पूरा करने वाले छात्रों को इंटर्नशिप सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
IIT Palakkad Summer Internship 2025 Application Form: कैसे आवेदन करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके पात्रता मानदंड पूरा करने वाले छात्र ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://sun.iitpkd.ac.in/user/register पर विजिट करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- आईआईटी पलक्कड़ समर इंटर्नशिप 2025 आवेदन पत्र भरें।
- भविष्य के सदर्भ के लिए इंटर्नशिप फॉर्म प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार