Project VISTAAR: आईआईटी मद्रास ने केंद्रीय कृषि मंत्रालय के साथ प्रोजेक्ट विस्तार पर की साझेदारी
Saurabh Pandey | January 2, 2025 | 06:22 PM IST | 1 min read
आईआईटी मद्रास की साझेदारी का उद्देश्य कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में स्टार्ट-अप के बारे में जानकारी के साथ VISTAAR नेटवर्क को समृद्ध करना है, जिससे कि किसानों को स्टार्ट-अप की क्षमताओं के बारे में पता चल सके और उन तक पहुंच प्राप्त हो सकेगी।
नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ने कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के साथ वर्चुअली इंटीग्रेटेड सिस्टम टू एक्सेस एग्रीकल्चरल रिसोर्सेज (VISTAAR) प्रोजेक्ट पर साझेदारी की है, जिसका उद्देश्य कृषि विस्तार प्रणाली की दक्षता और डिजिटलीकरण प्रभावशीलता में सुधार करना है।
आईआईटी मद्रास और केंद्रीय कृषि मंत्रालय के बीच समझौता किसानों को स्टार्टअप क्षमताओं के बारे में जागरूक करने में सक्षम बनाने के लिए कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में स्टार्टअप के बारे में जानकारी शामिल करके प्रोजेक्ट VISTAAR को बेहतर बनाने पर केंद्रित है। इस सहयोग पर प्रकाश डालते हुए, आईआईटी मद्रास के स्टार्टअप अनुसंधान केंद्र के प्रमुख, थिल्लई राजन ए ने कहा कि कृषि भारत के सामाजिक और आर्थिक आधार की रीढ़ है। इसलिए एक मजबूत कृषि क्षेत्र सुनिश्चित करना एक प्रमुख नीतिगत अनिवार्यता बन जाती है।
12,000 स्टार्ट-अप्स के बारे में जानकारी
कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में मूल्य श्रृंखला में इनोवेशन लाने में स्टार्ट-अप की महत्वपूर्ण भूमिका है। आईआईटी मद्रास में सेंटर फॉर रिसर्च ऑन स्टार्ट-अप्स एंड रिस्क फाइनेंसिंग द्वारा विकसित स्टार्ट-अप सूचना प्लेटफॉर्म के साथ-साथ इसके इनक्यूबेटेड स्टार्ट-अप YNOS वेंचर इंजन में 12,000 स्टार्ट-अप्स के बारे में जानकारी है जो कृषि और कृषि क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं।
किसानों को होगा लाभ
मौजूदा विस्तार प्रणाली के डिजिटलीकरण से इसकी पहुंच में काफी विस्तार होगा और प्रत्येक किसान फसल उत्पादन, मार्केटिंग, मूल्य और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन पर उच्च गुणवत्ता वाली सलाहकार सेवाओं तक पहुंचने में सक्षम होगा। सलाहकार सेवाएं कृषि और ग्रामीण विकास सहित संबद्ध क्षेत्रों से संबंधित सभी सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान करेंगी, जिनसे किसान लाभान्वित हो सकते हैं।
कृषि मंत्रालय और आईआईटी मद्रास के बीच हुए एमओयू कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में स्टार्ट-अप के बारे में जानकारी के साथ VISTAAR प्लेटफॉर्म को समृद्ध करने में सक्षम बनाता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार