Abhay Pratap Singh | January 2, 2025 | 03:27 PM IST | 3 mins read
जेईई मेन परीक्षा 2025 में अच्छा पर्सेंटाइल प्राप्त करने और अच्छी रैंक हासिल करने के लिए 250 से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य 2025 (JEE Main 2025) देश के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक कोर्स में दाखिला लेने के लिए प्रत्येक वर्ष दो सत्रों में आयोजित की जाती है। जेईई मेन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही कॉलेज छात्रों को दाखिला देते हैं। प्राधिकरण जेईई मेन परिणाम 2025 एनटीए स्कोर के रूप में जारी करेगा, जो कि पर्सेंटाइल है। जेईई मेन पर्सेंटाइल सामान्यीकरण प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Atomic Structure | Law of Motion | PYQs (Atoms & Nuclei)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन में 20 अंकों का पर्सेंटाइल लगभग 32 से 35 होता है, जो जेईई मेन परीक्षा के कठिनाई स्तर के साथ बदलता रहता है। जेईई मेन 2025 एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन 2025 सत्र 1 के लिए पेपर 1 (बीई, बीटेक) 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी, 2025 दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। वहीं, पेपर 2ए (बी आर्क), पेपर 2बी (बी प्लानिंग), पेपर 2ए तथा 2बी (बी आर्क और बी प्लानिंग दोनों) 30 जनवरी, 2025 को आयोजित होगा।
जेईई मेन्स में 20 अंक पर्सेंटाइल लगभग 32 से 35 एनटीए स्कोर के बराबर है। वहीं, जेईई मेन्स में 40 अंक पाने वाले उम्मीदवार लगभग 70 पर्सेंटाइल प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, ओपन कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए यह पर्याप्त स्कोर नहीं है। देश के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए यह स्कोर पर्याप्त स्कोर नहीं है। 20 अंकों के लिए जेईई मेन पर्सेंटाइल सत्र के कठिनाई स्तर और समग्र प्रतिस्पर्धा पर निर्भर करता है।
दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के समान प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर टाईब्रेकिंग नियम लागू किया जाता है:
निम्नलिखित कारकों की सहायता से जेईई मेन अंक बनाम पर्सेंटाइल 2025 का निर्धारण किया जाता है:
एनटीए रसायन विज्ञान, गणित और भौतिकी में जेईई मेन 2025 पर्सेंटाइल स्कोर तक पहुंचने के लिए यूनिक नॉर्मलाइजेशन मेथड का उपयोग करता है। आईआईटी जेईई मेन 2025 के प्रत्येक सेक्शन में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को 100 पर्सेंटाइल दिए जाते हैं। जेईई मेन 2025 के लिए क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल की गणना 7 दशमलव स्थानों तक की जाती है, ताकि परीक्षा में बैठने वाले दो उम्मीदवारों के बीच टाई से बचा जा सके।
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में जेईई मेन्स पर्सेंटाइल 2025 अपेक्षित डेटा में 20 अंक की जांच कर सकते हैं:
| जेईई मेन मार्क्स (300 में से) | पर्सेंटाइल (अपेक्षित) |
|---|---|
| 1-10 | 0.7 - 13 |
| 11-20 | 13-34 |
| 21-40 | 34-70 |
| 41-61 | 70-84 |
| 62-78 | 85-90 |
| 79-109 | 90-95 |
| 110-148 | 95-98 |
| 149-174 | 98-99 |
| 175+ | 99+ |
किसी उम्मीदवार के वास्तविक अंक या प्रतिशत उसके जेईई पर्सेंटाइल स्कोर से भिन्न हो सकते हैं। यह आवेदक के प्रदर्शन को अन्य आवेदकों के प्रदर्शन के साथ मापता है। परीक्षा में किसी विशेष स्कोर से कम या बराबर स्कोर प्राप्त करने वाले आवेदकों का कुल प्रतिशत पर्सेंटाइल स्कोर के रूप में जाना जाता है। JEE Main परीक्षा में अच्छा पर्सेंटाइल प्राप्त करने और अच्छी रैंक हासिल करने के लिए 250 से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे।
अभ्यर्थी नीचे दी गई सारणी में जेईई मेन रैंक 2025 बनाम अपेक्षित अंक की जांच कर सकते हैं:
| 300 में से अंक | रैंक (अपेक्षित) |
|---|---|
| 175-284 | 10746-11 |
| 161-174 | 16163-11018 |
| 149-159 | 21145-16495 |
| 132-148 | 32826-22238 |
| 120-131 | 43174-33636 |
| 110-119 | 54293-44115 |
| 102-109 | 65758-55269 |
| 95-101 | 76260-66999 |
| 89-94 | 87219-78111 |
| 79-88 | 109329-90144 |
| 62-87 | 169542-92303 |
| 41-61 | 326517-173239 |
| 1-42 | 1025009-334080 |
छात्रों का चयन जेईई परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है। जेईई मेन रैंक के आधार पर आवेदकों को JoSAA द्वारा आयोजित काउंसलिंग सत्रों के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
Abhay Pratap Singh