आईआईटी मद्रास ने रोजगार-केंद्रित पाठ्यक्रम पेश करने के लिए उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के साथ एमओयू साइन किया
Abhay Pratap Singh | March 7, 2025 | 10:57 PM IST | 2 mins read
इन संस्थानों के साथ एमओयू के माध्यम से प्रारंभिक चरण में स्वयं प्लस पर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले 2,500 से अधिक शिक्षार्थियों को लाने की तैयारी है।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (IIT Madras) ने स्वयं प्लस पर रोजगार-केंद्रित पाठ्यक्रम पेश करने के लिए उद्योग और उच्च शिक्षा संस्थानों (HEIs) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया। HEIs छात्रों को शैक्षणिक पाठ्यक्रम के रूप में इन उद्योग-प्रासंगिक पाठ्यक्रमों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए SWAYAM प्लस के साथ सहयोग करेंगे।
इन संस्थानों के साथ एमओयू के माध्यम से प्रारंभिक चरण में स्वयं प्लस पर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले 2,500 से अधिक शिक्षार्थियों को लाने की तैयारी है। स्वयं प्लस अन्य संस्थानों को शामिल करेगा, जिसका लक्ष्य विभिन्न संस्थानों से 10,000 से अधिक छात्रों का नामांकन करना है, जो क्रेडिट के लिए SWAYAM प्लस कोर्स लेंगे।
हाल ही में 28 फरवरी और 1 मार्च को आईआईटी मद्रास परिसर में आयोजित IInvenTiv 2025 कार्यक्रम के दौरान शिक्षा और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार, आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रो वी कामकोटि, आईआईटी मद्रास के डीन (प्लानिंग) और स्वयं प्लस समन्वयक प्रो आर सारथी की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
Also read IIT Madras: आईआईटी मद्रास ने स्तन कैंसर के इलाज के लिए दवा देने की प्रणाली का पेटेंट कराया
इस सहयोग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रो आर सारथी ने कहा, “इन समझौता ज्ञापनों का उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों को अपने सेमेस्टर शेड्यूल में स्वयं प्लस पाठ्यक्रम शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है। संस्थान प्रॉक्टर्ड परीक्षा आयोजित करेंगे और इन पाठ्यक्रमों तथा उनके आकलनों को पूरा करने पर छात्रों को शैक्षिक क्रेडिट प्रदान करेंगे।”
SWAYAM Plus, शिक्षा मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग की एक पहल है, जिसमें आईआईटी मद्रास को इसके कार्यान्वयन के लिए नोडल एजेंसी के रूप में नियुक्त किया गया है। यह प्लेटफार्म उच्च-गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री और करियर विकास के अवसरों तक पहुंच प्रदान करके व्यावसायिक विकास में क्रांति लाना है, जिससे छात्रों को उनके भविष्य की जिम्मेदारी लेने के लिए सशक्त बनाया जा सके।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, HEIs के साथ सहयोग से छात्रों को अपने पाठ्यक्रम में स्वयं प्लस पाठ्यक्रम को एकीकृत करने की अनुमति मिलेगी। स्वयं प्लस इन पाठ्यक्रमों के कार्यान्वयन में सहायता करेगा, जिसमें मूल्यांकन और प्रमाणन शामिल है। यह समझौता ज्ञापन सत्यभामा विश्वविद्यालय, त्यागराज कॉलेज ऑफ आर्ट्स, त्यागराज कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय और विनायक मिशन लॉ स्कूल के साथ किए गए हैं।
अगली खबर
]UPPSC Staff Nurse Result 2023: यूपीपीएससी स्टाफ नर्स मेन्स रिजल्ट uppsc.up.nic.in पर जारी; 1436 कैंडिडेट चयनित
स्टाफ नर्स पुरुष शाखा में उपयुक्त अभ्यर्थियों की कमी के चलते 11 रिक्तियां और स्टाफ नर्स महिला शाखा में उपयुक्त अभ्यर्थियों की कमी के चलते 279 रिक्तियां खाली रह गई हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’