IIT Madras: आईआईटी मद्रास और आईआईटी पलक्कड़ ने ‘सहयोगात्मक शैक्षणिक पहल’ की शुरुआत की
Abhay Pratap Singh | November 15, 2024 | 01:01 PM IST | 2 mins read
पात्रता मानदंड पूरा करने वाले आईआईटी मद्रास के बीएस (डेटा साइंस एंड एप्लीकेशन) छात्र आईआईटी पलक्कड़ में पाठ्यक्रम लेकर अपनी क्रेडिट आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पलक्कड़ (IIT Palakkad) ने रिसोर्स, रिसर्च इंटर्नशिप और इमर्सिव समर प्रोग्राम के माध्यम से छात्रों के लिए शैक्षिक अवसरों को बढ़ाने के लिए ‘सहयोगात्मक शैक्षणिक पहल’ की शुरुआत की है। इस सहयोग समझौते का उद्देश्य दोनों संस्थानों की शक्तियों का लाभ उठाना तथा आईआईटी मद्रास में बैचलर ऑफ साइंस (बीएस) और आईआईटी पलक्कड़ में स्नातक प्रोग्राम में नामांकित छात्रों के लिए सीखने के अनुभव को व्यापक बनाना है।
संस्थान ने जून 2020 में डेटा साइंस और अनुप्रयोग कार्यक्रम में अपना 4 वर्षीय बीएस प्रोग्राम शुरू किया था। यह कार्यक्रम व्यक्तिगत मूल्यांकन द्वारा पूरक ऑनलाइन सामग्री वितरण के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाला प्रशिक्षण प्रदान करता है। आज तक 30,000 से अधिक छात्र इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।
आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी. कामकोटि ने कहा, “आईआईटी पलक्कड़ के साथ यह पहल लक्ष्यों तक पहुंचने की दिशा में एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है।” वहीं, आईआईटी पलक्कड़ के निदेशक प्रो ए. शेषाद्री शेखर ने कहा, “आईआईटी मद्रास के साथ यह सहयोग एक मजबूत आधार तैयार करेगा जो छात्रों को उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल, अंतर्दृष्टि और नेटवर्क से लैस करेगा।”
Also read IIT Madras Pravartak ने डेटाबेस इंजीनियरिंग हैकथॉन में भाग लेने के लिए मांगे आवेदन, अंतिम तिथि 24
इस सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर गुरुवार (14 नवंबर 2024) को आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी. कामकोटि और आईआईटी पलक्कड़ के निदेशक प्रोफेसर ए. शेषाद्रि शेखर तथा दोनों संस्थानों के फैकल्टी मेंबर की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।
The key features of this collaboration include: इस सहयोग की प्रमुख विशेषताएं
- आईआईटी पलक्कड़ पाठ्यक्रम से क्रेडिट ट्रांसफर - पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले आईआईटी मद्रास के बीएस (डेटा साइंस एंड एप्लीकेशन) छात्र आईआईटी पलक्कड़ में पाठ्यक्रम लेकर अपनी क्रेडिट आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं। जिससे शैक्षणिक संसाधनों और विशेषज्ञता के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा।
- आईआईटी पलक्कड़ के छात्रों के लिए आईआईटी मद्रास के पाठ्यक्रमों तक पहुंच - इस समझौता ज्ञापन से आईआईटी पलक्कड़ के स्नातक छात्रों को आईआईटी मद्रास बीएस कार्यक्रम से डेटा साइंस एंड प्रोग्रामिंग के पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने की अनुमति मिलती है, जिससे इन अत्याधुनिक कौशल तक समान पहुंच सुनिश्चित होती है।
- अतिरिक्त पहल के लिए समर्थन - इस सहयोग में स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम, इंटर्नशिप के अवसर और अन्य संयुक्त पहलुओं को भी शामिल किया गया है।
अगली खबर
]ITBP Recruitment 2024: आईटीबीपी कांस्टेबल, एसआई के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, 526 पदों पर होगी भर्ती
आईटीबीपी भर्ती परीक्षा में दूरसंचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित विषयों में डिग्री धारकों को पांच अंक, डिप्लोमा प्रमाण पत्र धारकों को तीन अंक तथा आईटीआई प्रमाण पत्र धारकों को दो अंक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’