IIT Kharagpur News: आईआईटी खड़गपुर के हॉस्टल के कमरे में बीटेक के चौथे वर्ष के छात्र का शव लटका मिला
Press Trust of India | July 18, 2025 | 10:48 PM IST | 2 mins read
अधिकारी ने बताया कि संस्थान ने प्राथमिकी दर्ज कराई है और जांच में सहयोग कर रहा है। उन्होंने बताया कि छात्र के परिवार को सूचित कर दिया गया है।
कोलकाता: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर में शुक्रवार (18 जुलाई) को बीटेक के चौथे वर्ष के एक छात्र का शव उसके छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका मिला। इस साल जनवरी के बाद से आईआईटी परिसर में इस तरह का यह चौथा मामला है। संस्थान के एक अधिकारी ने बताया कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र रीतम मंडल (21) का शव परिसर के राजेंद्र प्रसाद (आरपी) हॉल छात्रावास भवन स्थित उसके कमरे में फंदे से लटका मिला।
छात्रावास में रीतम के साथ रहने वाले एक छात्र ने बताया कि कोलकाता निवासी यह छात्र बृहस्पतिवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में चला गया था और उसके व्यवहार में किसी तरह की कोई असामान्यता नहीं थी।
आईआईटी के अधिकारी ने बताया कि बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद सुबह परिसर स्थित चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने संस्थान के सुरक्षा गार्डों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा और शव को फंदे से लटका पाया।
संस्थान ने छात्र की मृत्यु पर जताया दुख
अधिकारी ने बताया कि संस्थान ने प्राथमिकी दर्ज कराई है और जांच में सहयोग कर रहा है। उन्होंने बताया कि छात्र के परिवार को सूचित कर दिया गया है। आईआईटी ने एक बयान में छात्र रीतम मंडल की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।
बयान में कहा गया है, "छात्र 18 जुलाई की सुबह राजेंद्र प्रसाद हॉल ऑफ रेजिडेंस स्थित अपने कमरे में मृत पाया गया। सूचना मिलने पर संस्थान की सुरक्षा प्रतिक्रिया टीम ने तत्काल कार्रवाई की और छात्रावास परिसर में पहुंची।"
इसके बाद, संस्थान की मेडिकल टीम, निदेशक, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय पुलिस अधिकारी पहुंचे। छात्र के परिवार से भी तुरंत संपर्क किया गया। बयान में दावा किया गया कि युवक के व्यवहार में कोई असामान्यता नहीं देखी गई।
लंबी छुट्टियों के बाद कैंपस लौटा था छात्र
बयान के अनुसार, रीतम मंडल हाल ही में गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद कैंपस लौटा था और कक्षाएं भी शुरू कर दी थीं। संस्थान ने बताया कि परामर्श केंद्र के रिकॉर्ड में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी के कोई पूर्व संकेत नहीं मिले हैं।
बयान में कहा गया है कि जांच जारी है और संस्थान पूरा सहयोग कर रहा है। बयान के अनुसार, संस्थान ने घटना की जांच करने और जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए एक तथ्य-खोज समिति का गठन किया है।
अगली खबर
]BHU Advisory: बीएचयू ने एडमिशन चाहने वाले अभ्यर्थियों को फर्जी प्रवेश संदेशों और लिंक से सतर्क रहने की दी सलाह
इस संबंध में, प्रवेश चाहने वाले सभी अभ्यर्थियों/छात्रों को सूचित किया जाता है कि विश्वविद्यालय प्रवेश संबंधी संदेश या सूचनाएं केवल admission.help@bhu.ac.in या admission@bhu.ac.in पर ईमेल के माध्यम से भेजता है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच