IIT Kanpur Campus Placements: आईआईटी कानपुर को कैंपस प्लेसमेंट सीजन के पहले दिन मिले 579 ऑफर
Abhay Pratap Singh | December 2, 2024 | 09:33 PM IST | 1 min read
आईआईटीके कैंपस प्लेसमेंट के पहले दिन 74 कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें माइक्रोसॉफ्ट, टेक्सास इन्स्ट्रूमेंट्स, डेटाब्रिक्स, गूगल, अमेरिकन एक्सप्रेस सहित अन्य कंपनियां शामिल रही।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (IIT Kanpur) को अपने चरण-1 प्लेसमेंट सत्र के पहले दिन के अंत तक 579 ऑफर प्राप्त हुए। कैंपस प्लेसमेंट और प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) के संयोजन के माध्यम से 523 छात्रों को नौकरी की पेशकश की गई है, इनमें से 199 छात्रों ने प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से PPO स्वीकार किया है।
आईआईटी कानपुर के कैंपस प्लेसमेंट के पहले दिन 13 छात्रों को अंतरराष्ट्रीय नौकरी के प्रस्ताव मिले। पहले दिन 74 कंपनियों ने इस कैंपस प्लेसमेंट में भाग लिया, जिनमें माइक्रोसॉफ्ट, टेक्सास इन्स्ट्रूमेंट्स, डेटाब्रिक्स, गूगल, अमेरिकन एक्सप्रेस, SLB और ड्यूश बैंक जैसे उद्योग संस्थान शीर्ष भर्तीकर्ता के रूप में सामने आए हैं।
आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा, “पहले दिन ही कंपनियों से बड़ी संख्या में मिले ऑफर, जिनमें बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट ऑफर शामिल हैं, जो आईआईटी कानपुर की अकादमिक उत्कृष्टता और हमारे छात्रों की क्षमता की वैश्विक मान्यता को उजागर करती हैं।”
प्रो अग्रवाल ने आगे कहा, “मैं प्लेसमेंट टीम के समर्पण और सावधानीपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से किए गए उनके प्रयासों की सराहना करना चाहूंगा। संस्थान की ओर से, मैं उन सभी छात्रों को शुभकामनाएं देता हूं जिन्होंने नौकरी हासिल की है और उन छात्रों को भी जो आने वाले दिनों में प्लेसमेंट के लिए उपस्थित होंगे!”
स्टूडेंट प्लेसमेंट ऑफिस के चेयरमैन (आईआईटी कानपुर) प्रो. राजू कुमार गुप्ता ने कहा, “हमें अपने छात्रों की उपलब्धियों पर बहुत गर्व है, हम पहले दिन चयनित छात्रों को बधाई देते हैंl”
प्रोफेसर राजू कुमार ने आगे कहा कि, “हम अपने भर्तीकर्ताओं के निरंतर सहयोग और समर्थन के लिए भी उनको बहुत धन्यवाद देते हैं और उनकी तरफ से आने वाले दिनों में प्लेसमेंट कार्यक्रम में भाग लेने वालों छात्रों के लिए और अधिक अवसर प्राप्त होने की आशा करते हैं।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार