IIT JAM Registration 2025: आईआईटी जैम पंजीकरण कल से jam2025.iitd.ac.in होगा शुरू, अंतिम तिथि 11 अक्टूबर
Abhay Pratap Singh | September 2, 2024 | 10:04 AM IST | 2 mins read
आईआईटी जैम 2025 प्रवेश परीक्षा का आयोजन अगले साल 2 फरवरी को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) कल यानी 3 सितंबर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा मास्टर्स 2025 (JAM 2025) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर जाकर IIT JAM 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
जैम 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2024 है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को शुल्क का भी भुगतान करना होगा। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए आईआईटी जैम 2025 परीक्षा 2 फरवरी को आयोजित होगी। इस वर्ष, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली द्वारा आईआईटी जैम 2025 का आयोजन किया जा रहा है।
स्नातक (UG) की डिग्री रखने वाले या वर्तमान में स्नातक कार्यक्रम के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र आवेदन के लिए पात्र हैं। जैम 2025 परीक्षा सात टेस्ट पेपर रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, गणित, जैव प्रौद्योगिकी, अर्थशास्त्र, गणितीय सांख्यिकी और भौतिकी के लिए आयोजित की जाएगी। छात्र अधिकतम दो टेस्ट पेपर में शामिल हो सकते हैं।
ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM) का आयोजन विभिन्न स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रमों में 3,000 सीटें भरने के लिए हर साल किया जाता है। इन कार्यक्रमों में एमएससी, एमएससी (टेक), एमएससी - एमटेक डुअल डिग्री, एमएस (रिसर्च), संयुक्त एमएससी - पीएचडी और एमएससी - पीएचडी डुअल डिग्री कार्यक्रम शामिल है।
नोटिस में कहा गया कि, “एक अभ्यर्थी को केवल एक ही आवेदन पत्र भर सकता है, भले ही वह दो परीक्षाएं देना चाहता हो।” आईआईटी जैम 2025 एंट्रेंस एग्जाम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित होगी। जैम 2025 का आयोजन देश भर के लगभग 100 शहरों में किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
IIT JAM 2025: आवेदन कैसे करें?
उम्मीद नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से आईआईटी जैम 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
- आईआईटी जैम 2025 आवेदन फॉर्म जमा करें।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल