Santosh Kumar | August 18, 2026 | 02:39 PM IST | 1 min read
आईआईटी जैम 2027 परीक्षा 14 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के नतीजे 18 मार्च 2027 को जारी किए जाएंगे।

नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) खड़गपुर ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मास्टर्स (आईआईटी जैम) 2027 के लिए आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी है। आईआईटी जैम वेबसाइट का लिंक (jam.iitkgp.ac.in) अब एक्टिव है, जहां उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस बार आईआईटी खड़गपुर जैम 2027 का आयोजन करेगा। आईआईटी जैम 2027 इन्फॉर्मेशन ब्रोशर 22 अगस्त को जारी किया जाएगा।
जैम ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (जेओएपीएस) की वेबसाइट 5 सितंबर को खुलेगी। पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को फीस भरने के बाद जरूरी फॉर्म अपलोड करने होंगे। एप्लीकेशन की लास्ट डेट 12 अक्टूबर तय की गई है।
डेटा में सुधार के लिए 10 नवंबर को जेओएपीएस पोर्टल खुलेगा (इसके लिए फीस देनी होगी)। आईआईटी जैम 2027 परीक्षा 14 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के नतीजे 18 मार्च 2027 को जारी किए जाएंगे।
वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, जैम 2027 इन्फॉर्मेशन ब्रोशर में योग्यता के मानदंड, आवेदन शुल्क, परीक्षा का पैटर्न, सिलेबस, एडमिशन की प्रक्रिया और भाग लेने वाले संस्थानों जैसी जरूरी जानकारी शामिल होगी।
यह परीक्षा 7 टेस्ट पेपरों- बायोटेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, जियोलॉजी, मैथमेटिकल स्टैटिस्टिक्स, मैथमेटिक्स और फिजिक्स के लिए है। आईआईटी, आईआईएससी व अन्य संस्थानों में पीजी प्रोग्राम में एडमिशन जैम के जरिए मिलता है।
उम्मीदवार अपडेट के लिए रेगुलर तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं। एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होने से पहले, उन्हें एलिजिबिलिटी, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और दूसरी शर्तों के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।