JAM 2025: आईआईटी जैम 2025 के लिए 3 सितंबर से jam2025.iitd.ac.in पर करें पंजीकरण; आखिरी तिथि और शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | July 15, 2024 | 08:17 PM IST | 2 mins read
संयुक्त प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 11 अक्टूबर 2024 है।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) ने स्नातकोत्तर (मास्टर्स) उपाधि के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 (JAM 2025) कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू की जाएगी। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर जाकर जैम 2025 के लिए आवेदन कर सकेंगे।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 11 अक्टूबर 2024 तय की गई है। जैम 2025 के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार 30 नवंबर तक अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। बता दें, परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
अपनी योग्यता डिग्री की अंतिम परीक्षा पूरी कर चुके या 2025 में इसमें शामिल होने वाले कैंडिडेट जैम 2025 के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। इस वर्ष, जैम 2025 परीक्षा सात विषयों जैव प्रौद्योगिकी, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूविज्ञान, गणित, गणितीय सांख्यिकी और भौतिकी के लिए आयोजित की जाएगी।
Also read IIT JAM 2025 Exam Date: आईआईटी जैम 2025 शेड्यूल जारी, 2 फरवरी को होगी परीक्षा; जानें पात्रता, विषय
आवेदन के लिए महिला/ एससी/ एसटी/ दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को एक टेस्ट पेपर के लिए 900 रुपये और दो टेस्ट पेपर के लिए 1250 रुपये शुल्क देना होगा। अन्य सभी वर्ग के आवेदकों को एक पेपर के लिए 1,800 रुपये तथा दो पेपर के लिए 2,500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
जैम 2025 परीक्षा 2 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। जैम 2025 परिणाम की घोषणा 16 मार्च को और स्कोर कार्ड 25 मार्च को जारी किया जाएगा। वहीं, प्रवेश पोर्टल 2 अप्रैल 2024 से खुलेगा। जेएएम 2025 में उत्तीर्ण अभ्यर्थी एमएससी/ एमएससी (टेक)/ एमएस (रिसर्च)/ एमएससी - एमटेक डुअल डिग्री/ ज्वाइंट एमएससी - पीएचडी/ एमएससी - पीएचडी डुअल डिग्री में प्रवेश ले सकेंगे।
ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM) परीक्षा के माध्यम से आईआईटी के विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की लगभग 3000 सीटें भरी जाएंगी। परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी जैसे पात्रता, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र जानने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल