IIT Indore ने सौर ऊर्जा से खारे पानी को मीठा बनाने की खास तकनीक विकसित की
Press Trust of India | January 7, 2025 | 10:23 PM IST | 1 min read
संस्थान के निदेशक ने बताया कि आईएसएसजी तकनीक से फोटोथर्मल पदार्थ सूर्य के प्रकाश से गर्म हो जाते हैं और खारे पानी को वाष्पित कर देते हैं, जिससे लवण और प्रदूषक तत्व अलग हो जाते हैं।
मध्य प्रदेश: आईआईटी इंदौर ने सौर ऊर्जा का उपयोग करके खारे पानी को मीठा बनाने की किफायती तकनीक विकसित की है। यह विशेष रूप से तटीय क्षेत्रों और दूरदराज के क्षेत्रों के लिए फायदेमंद होगी। संस्थान के अधिकारियों ने 6 जनवरी को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आईआईटी इंदौर के प्रोफेसर रूपेश देवन के नेतृत्व वाले अनुसंधान दल ने "इंटरफेशियल सोलर स्टीम जनरेशन" (आईएसएसजी) तकनीक से खारे पानी को मीठे पानी में बदलने में कामयाबी हासिल की है।
उन्होंने कहा कि खारे पानी को शुद्ध करने की यह पर्यावरण-अनुकूल तकनीक उन्नत "फोटोथर्मल" सामग्रियों का उपयोग करती है, जो सूर्य के प्रकाश को ऊष्मा में परिवर्तित करती है, जिसका उपयोग खारे पानी को गर्म करने के लिए किया जाता है।
संस्थान ने विकसित की ISSG तकनीक
आईआईटी इंदौर के निदेशक प्रो. सुहास जोशी ने बताया कि आईएसएसजी तकनीक से फोटोथर्मल पदार्थ सूर्य की रोशनी से गर्म हो जाते है, जिससे खारा पानी वाष्पित हो जाता है और लवण और प्रदूषक तत्व अलग हो जाता है।
प्रोफेसर जोशी ने कहा कि जहां पारंपरिक "रिवर्स ऑस्मोसिस" प्रक्रियाओं में बहुत अधिक ऊर्जा और संसाधनों की आवश्यकता होती है, वहीं आईआईटी इंदौर द्वारा विकसित आईएसएसजी तकनीक कम ऊर्जा में आसानी से काम करती है।
Also read JEE Advanced 2025: आईआईटी इंदौर के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? कैटेगरीवाइज रैंक जानें
IIT Indore: विशेष स्याही भी विकसित की
प्रो. देवन के नेतृत्व में अनुसंधान दल ने पारंपरिक कार्बन-आधारित "फोटोथर्मल" सामग्रियों की मौजूदा चुनौतियों पर काबू पाने के लिए धातु ऑक्साइड और कार्बाइड सामग्रियों का उपयोग करके विशेष स्याही भी विकसित की है।
प्रोफेसर देवन ने कहा, "हमने धातु ऑक्साइड स्याही का उपयोग करके उच्च वाष्पीकरण दर हासिल की, जो व्यावहारिक उपयोग के लिए आवश्यक है। हमारा उद्देश्य एक सस्ती और प्रभावी जल शोधन विधि विकसित करना था।"
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’