IIT Gandhinagar MTech Admission 2024: आईआईटी गांधीनगर एमटेक आईसीडीटी में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
Abhay Pratap Singh | April 4, 2024 | 04:32 PM IST | 2 mins read
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गांधीनगर में प्रवेश के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iitgn.ac.in/admissions/mtech पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर (आईआईटी गांधीनगर) ने इंटीग्रेटेड सर्किट डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी (आईसीडीटी) में एमटेक प्रोग्राम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। कैंडिडेट के लिए एमटेक आईसीडीटी में आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल निर्धारित की गई है।
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iitgn.ac.in/admissions/mtech पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आईसीडीटी एमटेक प्रोग्राम का आयोजन आईआईटी गांधीनगर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा पेश किया जा रहा है। आईआईटी गांधीनगर एमटेक आईसीडीटी में प्रवेश गेट स्कोर के आधार पर होगा।
अनारक्षित और ओबीसी श्रेणियों के छात्रों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के छात्रों को 150 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदकों को पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आवेदन नंबर और लिंक प्राप्त होगा।
Also read IIT Gandhinagar में डेटा साइंस ई-मास्टर्स कोर्स के लिए 17 मार्च को वर्चुअल ओपन हाउस का आयोजन
एमटेक आईसीडीटी कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को सामान्य प्रस्ताव स्वीकृति पोर्टल (सीओएपी) पर अपना पंजीकरण नंबर जमा करना होगा। आईआईटी से बीटेक करने वाले अभ्यर्थियों को मानदंड में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
MTech ICDT Programme: शैक्षिक योग्यता
- आईआईटी गांधीनगर एमटेक आईसीडीटी कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के पास बीई, बीटेक, बीएस, एमएससी या समकक्ष डिग्री में न्यूनतम 55% अंक या 5.5 सीजीपीए/ सीपीआई (10 अंक पैमाने पर) होना चाहिए।
- एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 5% की छूट दी जाएगी।
- प्रवेश के लिए आवेदकों के पास GATE स्कोर कार्ड अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
- उम्मीदवार सीजीपीए/सीपीआई 8.0 या उससे अधिक (10 के पैमाने पर) के साथ आईआईटी से बीटेक स्नातक गेट परीक्षा दिए बिना भी प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
MTech ICDT Admission 2024 IIT Gandhinagar: स्कॉलरशिप
एमटेक आईसीडीटी कार्यक्रम में प्रवेश पाने वाले उम्मीदवारों को 12,400 रुपये की मासिक छात्रवृत्ति दी जाएगी। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में अपना शोध कार्य जमा करने के लिए पूर्णकालिक छात्रों को 60,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता भी आईआईटी गांधीनगर द्वारा दी जाएगी।
अगली खबर
]NBE FET Results 2023: एनबीई फेलोशिप प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी, 12 अप्रैल से स्कोरकार्ड करें डाउनलोड
एनबीई फेलोशिप प्रवेश परीक्षा 2023 परिणाम उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर देख सकते हैं। एनबीई एफईटी 2023 परीक्षा में तकनीकी रूप से 4 प्रश्न गलत पाए गए।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’