IIT Gandhinagar: आईआईटी गांधीनगर ने समाज और संस्कृति प्रोग्राम में मास्टर के लिए उम्मीदवारों से मांगे आवेदन
Abhay Pratap Singh | December 27, 2024 | 09:32 AM IST | 2 mins read
आईआईटी गांधीनगर के एमए सोसाइटी एंड कल्चर प्रोग्राम में प्रवेश के लिए टेस्ट और साक्षात्कार का आयोजन 22 और 23 फरवरी, 2025 को किया जाएगा।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर (IITGN) ने जुलाई 2025 से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र के लिए समाज और संस्कृति में अपने अंतःविषय एमए कार्यक्रम के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://hss.iitgn.ac.in/masc/ पर जाकर एमए सोसाइटी एंड कल्चर प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की आखिरी तिथि 15 जनवरी, 2025 निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ दिव्यांग वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये और अन्य सभी के लिए 300 रुपये है। सोसाइटी एंड कल्चर में दो वर्षीय एमए प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर, 2024 से शुरू की गई है।
पात्रता मानदंड के अनुसार, 55% अंकों या समकक्ष सीपीआई/जीपीए के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अंतिम सेमेस्टर/वर्ष के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे छात्र भी आवेदन के लिए पात्र हैं। वहीं, एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए पात्रता की आवश्यकताएं सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के अनुसार होंगी।
आईआईटी गांधीनगर के एमए सोसाइटी एंड कल्चर प्रोग्राम में प्रवेश के लिए टेस्ट और साक्षात्कार का आयोजन 22 और 23 फरवरी, 2025 को किया जाएगा। आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग समग्र क्रेडेंशियल्स जैसे स्नातक कार्यक्रम में अंक, शैक्षणिक उपलब्धियां, समाज और संस्कृति का अध्ययन करने की योग्यता आदि के आधार पर होगी।
एमए कार्यक्रम में प्रवेश पाने वाले योग्य उम्मीदवार आईआईटी गांधीनगर में ‘ऑन-कैंपस रोजगार अवसर कार्यक्रम’ के लिए आवेदन कर सकेंगे। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, समाज और संस्कृति में मास्टर कार्यक्रम के बारे में किसी भी प्रश्न के लिए कैंडिडेट inquiry.masc@iitgn.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
IIT Gandhinagar M.A. Society and Culture: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार सबसे पहले https://iitgn.ac.in/admissions/ma पर जाएं और अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करें। अब रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण करें। जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें। भरे गए फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’