आईआईटी दिल्ली और रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र की साझेदारी, भारतीय रेलवे में लाएगी आधुनिक बदलाव
Santosh Kumar | October 30, 2024 | 03:41 PM IST | 1 min read
आईआईटी दिल्ली और रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र की साझेदारी का उद्देश्य भारतीय रेलवे को सुरक्षित, कुशल और तकनीकी रूप से उन्नत बनाना है।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) के साथ एक एमओयू साइन किया है। इस सहयोग का उद्देश्य अनुसंधान और प्रौद्योगिकी में आईआईटी की विशेषज्ञता का उपयोग करके पूरे भारत में रेलवे के बुनियादी ढांचे, सुरक्षा और दक्षता में सुधार करना है।
इस समझौता ज्ञापन के तहत, आईआईटी दिल्ली के शोधकर्ता रेलवे की सुरक्षा, संरक्षा, समय-निर्धारण, इंटरमॉडल कनेक्टिविटी और राजस्व अनुकूलन के लिए अनुसंधान और विकास परियोजनाओं पर काम करेंगे।
इसके अलावा मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और मैनेजमेंट स्टडीज के विशेषज्ञ मिलकर बड़ी चुनौतियों का समाधान करेंगे। इस साझेदारी का उद्देश्य भारतीय रेलवे को सुरक्षित, कुशल और तकनीकी रूप से उन्नत बनाना है।
Also read आईआईआईटी दिल्ली ने अपने 13वें दीक्षांत समारोह में 745 स्नातकों को प्रदान की डिग्री
रेलवे संचालन में सुधार पर जोर
आईआईटी दिल्ली की डीन प्रीति रंजन पांडा ने कहा, "हम अनुसंधान को व्यावहारिक अनुप्रयोग के साथ जोड़कर रेलवे की प्रमुख चुनौतियों का समाधान करना चाहते हैं। हमारा उद्देश्य ऐसे नवाचार को बढ़ावा देना है जो वास्तविक समस्याओं का समाधान कर सकें।"
सीआरआईएस के प्रबंध निदेशक जीवीएल सत्यकुमार ने कहा, "आईआईटी की शोध विशेषज्ञता के साथ, हमें उम्मीद है कि ये परियोजनाएं रेलवे संचालन में सुधार लाएंगी और यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाएंगी।"
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह समझौता ज्ञापन शिक्षा जगत और उद्योग जगत को जोड़ेगा तथा आईआईटी दिल्ली और सीआरआईएस के बीच अनुसंधान-संचालित साझेदारी का निर्माण करेगा, जो भारत के परिवहन क्षेत्र में सतत विकास को बढ़ावा देगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच