IIT Delhi-UQ: आईआईटी दिल्ली ने क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के साथ जॉइंट पीएचडी प्रोग्राम शुरू किया, पात्रता मानदंड
Saurabh Pandey | February 24, 2025 | 04:00 PM IST | 1 min read
संयुक्त पीएचडी कार्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ, मानविकी और सामाजिक विज्ञान बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए चल रही है।
नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया में क्वींसलैंड विश्वविद्यालय (यूक्यू) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईटी दिल्ली) ने संयुक्त पीएचडी कार्यक्रम (जुलाई 2025 दौर) के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। संयुक्त पीएचडी कार्यक्रम जुलाई 2025 में शुरू होने वाला है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2025 है।
इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 25 फरवरी और 4 मार्च, 2025 को सूचना सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार https://uqiitd.org/events/ लिंक की मदद से पंजीकरण कर सकते हैं। पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, छात्रवृत्ति और ईओआई सबमिट करने के बारे में अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट: https://uqiitd.org/ पर उपलब्ध है।
संयुक्त पीएचडी कार्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ, मानविकी और सामाजिक विज्ञान बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए चल रही है।
पीएचडी उम्मीदवारों को यूक्यू के ब्रिस्बेन परिसर में एक वर्ष और आईआईटी दिल्ली में तीन साल बिताने का अवसर मिलेगा। सभी सफल यूक्यू-आईआईटीडी पीएचडी आवेदकों को उनकी उम्मीदवारी की अवधि के लिए अधिकतम 4 वर्षों तक (पूर्णकालिक अध्ययन भार के आधार पर) छात्रवृत्ति दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई