IISER IAT Counselling 2025: आईआईएसईआर आईएटी काउंसलिंग पंजीकरण iiseradmission.in पर आज से शुरू, लास्ट डेट जानें
Abhay Pratap Singh | June 26, 2025 | 06:22 PM IST | 2 mins read
आईआईएसईआर आईएटी काउंसलिंग पंजीकरण 2025 के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) ने आज यानी 26 जून से आईआईएसईआर आईएटी काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (IAT) 2025 में सफल कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in के माध्यम से आईएटी काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आईआईएसईआर आईएटी काउंसलिंग पंजीकरण 2025 के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। संस्थान देश भर के विभिन्न कॉलेजों या विश्वविद्यालयों में बीएस और बीएस-एमएस (डुअल डिग्री) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आईआईएसईआर आईएटी काउंसलिंग आयोजित करता है। आईआईएसईआर आईएटी काउंसलिंग 2025 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 3 जुलाई है।
आईआईएसईआर काउंसलिंग प्रक्रिया में आवेदन पत्र भरना, विकल्प भरना, सीट आवंटन, कॉलेज रिपोर्टिंग, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश शुल्क शामिल है। आईआईएसईआर आईएटी काउंसलिंग 2025 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवारों को कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। कॉलेजों का अलॉटमेंट आईएटी 2025 में प्राप्त अंक, भरे गए विकल्पों और सीटों की उपलब्धता के आधार पर किया जाता है।
Also read IISER IAT Result 2025: आईआईएसईआर आईएटी रिजल्ट iiseradmission.in पर जारी, डाउनलोड करें रैंक कार्ड
सामान्य और ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 25,000 रुपए की अपेक्षित सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करके अपनी आवंटित सीट स्वीकार करनी होगी। वहीं, अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को अपनी आवंटित सीट की पुष्टि करने के लिए सीट स्वीकृति शुल्क के रूप में 12,500 रुपए का भुगतान करना होगा।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, लगभग 50% सीटें संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई एडवांस) और किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई) के माध्यम से आवंटित की जाएंगी, जबकि अन्य 50% सीटें आईआईएसईआर आईएटी प्रवेश परीक्षा 2025 के माध्यम से भरी जाएंगी।
IISER IAT Counselling 2025 Registration: कैसे पंजीकरण करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईआईएसईआर आईएटी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट www.iiseradmission.in पर जाएं।
- ‘काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण’ टैब पर क्लिक करें।
- निर्देश पढ़ें और पेज के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- आईएटी काउंसलिंग पंजीकरण फॉर्म भरें व शुल्क जमा करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार