Abhay Pratap Singh | March 4, 2024 | 06:00 PM IST | 1 min read
आईएटी 2024 में आवेदन के लिए कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक लाने वाले सामान्य श्रेणी और न्यूनतम 55 फीसदी अंक लाने वाले आरक्षित कैटेगरी के कैंडिडेट पात्र होंगे।
Estimate your admission chances to IISERs with the Careers360 IISER Aptitude Test College Predictor. Get personalized college predictions, cutoff insights, and course options based on your IAT rank, c
Try Now
नई दिल्ली: भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के यूजी कार्यक्रम में केवीपीवाई और जेईई एडवांस्ड स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आईआईएसईआर के यूजी प्रोग्राम में प्रवेश लेने वाले कैंडिडेट को IISER एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 (IAT) 2024 में शामिल होना अनिवार्य है।
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंट एंड रिसर्च (IISER) ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए आईआईएसईआर बेरहामपुर, भोपाल, कोलकाता, मोहाली, पुणे, तिरुवनंतपुरम तथा तिरुपति में बीएस-एमएस (डुअल डिग्री) और 4 वर्षीय बीएस डिग्री प्रोग्राम में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
IISER प्रवेश 2024 के लिए 1 अप्रैल 2024 से आवेदन पोर्टल शुरू कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए आईआईएसईआर एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए अंतिम तिथि 13 मई तय की गई है। वहीं, IAT 2024 कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 9 जून को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
आईआईएसईआर प्रवेश 2024 के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणियों के कैंडिडेट को 1000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
IAT 2024 का पेपर कुल 240 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा। पेपर में 60 प्रश्न होंगे, जिन्हें चार खंड जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिकी में विभाजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।