आईआईएमयू में ग्लोबल सप्लाई चेन मैनेजमेंट, डिजिटल एंटरप्राइज मैनेजमेंट में एक वर्षीय एमबीए के लिए पंजीकरण शुरू
Saurabh Pandey | September 26, 2024 | 03:53 PM IST | 2 mins read
आईआईएम उदयपुर में ग्लोबल सप्लाई चेन मैनेजमेंट और डिजिटल एंटरप्राइज मैनेजमेंट में एक वर्षीय एमबीए कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास न्यूनतम 10+2 की स्कूली शिक्षा और कम से कम 50% अंकों या समकक्ष ग्रेड पॉइंट औसत (सीजीपीए) के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
नई दिल्ली : भारतीय प्रबंधन संस्थान उदयपुर (आईआईएमयू) ने ग्लोबल सप्लाई चेन मैनेजमेंट (जीएससीएम) और डिजिटल एंटरप्राइज मैनेजमेंट (डीईएम) में एक वर्षीय फुल टाइम एमबीए कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू कर दिया है। यह कार्यक्रम किसी भी क्षेत्र में न्यूनतम 3 वर्ष के अनुभव वाले प्रोफेशनल्स के लिए है।
जीएससीएम कार्यक्रम मैनेजमेंट के बुनियादी सिद्धांतों और ग्लोबल सप्लाई चेन मैनेजमेंट और लॉजिस्टिक्स में गहन विशेषज्ञता में एक ठोस आधार प्रदान करता है। डीईएम में एमबीए देश का पहला ऐसा कार्यक्रम है, जहां छात्र डिजिटल सिस्टम को मैनेज करने और डेटा-संचालित निर्णय लेने और डिजिटल सिस्टम में जटिल और विविध टीमों का नेतृत्व करने के लिए उन सिस्टम का उपयोग करने के तौर तरीके सीखते हैं।
इन कार्यक्रमों का पाठ्यक्रम न केवल समकालीन मैनेजमेंट क्षेत्रों में मजबूत नींव बनाता है, बल्कि ग्लोबल सप्लाई चेन और डिजिटल के क्षेत्र में अत्याधुनिक और समसामयिक विषयों को भी शामिल करता है। पिछले बैचों को उद्योग जगत से शानदार प्लेसमेंट प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें मैनेजमेंट, प्रौद्योगिकी, सप्लाई चेन कंसल्टिंग और अन्य डोमेन की अग्रणी कंपनियों ने छात्रों की भर्ती की है।
IIMU MBA Program: पात्रता मानदंड
- आईआईएम उदयपुर में ग्लोबल सप्लाई चेन मैनेजमेंट और डिजिटल एंटरप्राइज मैनेजमेंट में एक वर्षीय एमबीए कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास न्यूनतम 10+2 की स्कूली शिक्षा और कम से कम 50% अंकों या समकक्ष ग्रेड पॉइंट औसत (सीजीपीए) के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री/समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
- एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के आवेदकों के पास न्यूनतम 45% या समकक्ष सीजीपीए होना चाहिए।
- उच्चतर माध्यमिक स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद स्नातक स्तर की न्यूनतम तीन वर्ष की शिक्षा जरूरी।
- जीमैट परीक्षा (10वां संस्करण)/ जीमैट परीक्षा (फोकस संस्करण) (ऑनलाइन या केंद्र आधारित) स्कोर, या जीआरई स्कोर (केंद्र पर या घर पर), परीक्षा की तारीख से पांच साल से अधिक पुराना न हो, या परीक्षाओं का सीएटी स्कोर 2021 या उसके बाद लिया गया हो।
- 28 फरवरी, 2025 तक न्यूनतम 36 महीने का पूर्णकालिक कार्य अनुभव (स्नातक होने के बाद)।
- संस्थान ईडब्ल्यूएस, एनसी-ओबीसी, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी के लिए भारत सरकार की आरक्षण नीति का पालन करेगा।
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस केंद्रों के सलाहकार बोर्डों के सदस्य
ये कार्यक्रम आईआईएम उदयपुर में ग्लोबल सप्लाई चेन मैनेजमेंट और डिजिटल एंटरप्राइज में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस केंद्रों के सलाहकार बोर्डों के मार्गदर्शन से लाभान्वित होते हैं। इन बोर्डों के सदस्य देश की कई सफल कंपनियों के अत्यधिक अनुभवी बिजनेस लीडर हैं, जिनमें एक्सेंचर, फ्लिपकार्ट, आईबीएम, डेल्हीवरी, डेलॉइट, डीपी वर्ल्ड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मैनहट्टन एसोसिएट्स, ट्रांसवर्ल्ड और अन्य शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच