Saurabh Pandey | December 4, 2025 | 07:59 AM IST | 1 min read
भारतीय प्रबंधन संस्थान कोझिकोड (IIM कोझिकोड) आज कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी करेगा। कैट परीक्षा 30 नवंबर को आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 2.58 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebook
नई दिल्ली : आईआईएम कोझिकोड कॉमन एडमिशन टेस्ट आंसर की आज 4 दिसंबर को जारी करेगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के माध्यम से अपनी आंसर डाउनलोड कर सकेंगे। आईआईएम कैट आंसर की के साथ ही रिस्पॉन्स शीट भी जारी करेगा।
CAT 2026: Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets
New: Mock Test Series | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage
PYQ's: Quant | VARC | DILR | RC | Quadratic Equation Ques | Time and Work Ques
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock before Actual Exam
आईआईएम कोझीकोड की तरफ से नोटिस में कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक परीक्षा पूरी कर ली है, उन्हें कैट वेबसाइट iimcat.ac.in पर दिए गए आपत्ति प्रबंधन लिंक के माध्यम से कैट आवेदन लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके, उत्तर कुंजी पर आपत्तियां (यदि कोई हो) दर्ज करने का विकल्प दिया जाएगा।
CAT 2025 ऑब्जेक्शन मैनेजमेंट विंडो 8 दिसंबर, 2025 को दोपहर 12 बजे खुलेगी और 10 दिसंबर, 2025 को रात 11.55 बजे बंद होगी। कैट आंसर की में विभिन्न स्लॉट में CAT परीक्षा के सभी प्रश्नों के सही उत्तर होते हैं। इसका उपयोग उम्मीदवार अपने उत्तरों को सत्यापित करने और अपने अपेक्षित अंकों की गणना करने के लिए करते हैं।
CAT रिस्पॉन्स की एक दस्तावेज है जो परीक्षा के दौरान उम्मीदवार द्वारा चुने गए विशिष्ट उत्तरों को दर्शाता है। CAT रिस्पॉन्स की उम्मीदवारों को आधिकारिक उत्तर कुंजी के साथ अपने उत्तरों की जांच करने में मदद करती है।