Saurabh Pandey | September 11, 2025 | 05:20 PM IST | 2 mins read
कैट का आयोजन लगभग 170 शहरों में स्थित परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। उम्मीदवारों को उनकी प्राथमिकता के क्रम में किन्हीं पांच परीक्षा केंद्रों का चयन करने का विकल्प दिया जाएगा।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebook
नई दिल्ली : भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) की तरफ कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरा करने की समय-सीमा नजदीक है। जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन पत्र जमा नहीं किया है, उनके पास 13 सितंबर, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन करने का मौका है।
CAT 2026: Full mock test | Sample Paper- Quant | VARC | DILR | Last 10 years PYQ's
CAT PYQs with solutions: Quant | VARC | DILR | RC | 2 Months Revision Plan | College List
Plan your CAT Success: Topic-wise weightage | IIM cutoffs | Top B-Schools Placements
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-hour CAT masterclass | Open mock before exam
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1300 रुपये है, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 2600 रुपये है। किसी भी उम्मीदवार को पंजीकरण शुल्क केवल एक बार ही देना होगा, चाहे वह कितने भी संस्थानों के लिए आवेदन कर रहा हो।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को पंजीकरण के समय अपने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग प्रमाणपत्रों की एक प्रति अपलोड करनी होगी। एक बार भुगतान किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवार के पास कम से कम 50% अंकों या समकक्ष सीजीपीए के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, जो किसी विश्वविद्यालय या शैक्षणिक संस्थान द्वारा प्रदान की गई हो। आरक्षित कैटेगरी के मामले में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
स्नातक डिग्री/समकक्ष योग्यता परीक्षा के अंतिम वर्ष में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार और वे उम्मीदवार जिन्होंने डिग्री की सभी आवश्यक योग्यताएं पूरी कर ली हैं और परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
आईआईएम कैट परीक्षा 30 नवंबर को तीन सत्रों में कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी और प्रवेश पत्र 5 नवंबर, 2025 को जारी होने की संभावना है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
कैट परीक्षा लगभग 170 परीक्षा शहरों में बनाए गए केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा शहरों का विवरण कैट वेबसाइट पर किया जाएगा और परीक्षा केंद्र का नाम एडमिट कार्ड पर दिया जाएगा।
उम्मीदवारों के CAT 2025 स्कोरकार्ड कैट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से एसएमएस द्वारा भी सूचित किया जा सकता है। कैट परिणाम जनवरी, 2026 के पहले सप्ताह तक घोषित होने की संभावना है।
CAT 2025 स्कोरकार्ड केवल 31 दिसंबर, 2026 तक मान्य है और इसके अनुसार वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इसके बाद, CAT 2025 स्कोरकार्ड जारी करने से संबंधित किसी भी प्रश्न पर विचार नहीं किया जाएगा।
भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद के दुबई परिसर का आज (11 सितंबर) उद्घाटन हुआ। इस समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे। परिसर का उद्घाटन दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने किया।
Santosh Kumar