Santosh Kumar | December 5, 2024 | 10:36 AM IST | 2 mins read
आईआईएम कलकत्ता द्वारा कैट 2024 आंसर की को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को आज (5 दिसंबर) रात 11:55 बजे तक का समय दिया गया है।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebook
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कलकत्ता आज यानी 5 दिसंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट 2024) की आंसर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की विंडो बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों को लगता है कि कैट आंसर-की 2024 में कोई त्रुटि है, वे आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के जरिए अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। कैट 2024 एग्जाम आईआईएम कलकत्ता द्वारा 24 नवंबर को आयोजित किया गया था। कैट आंसर-की 2024 के खिलाफ आपत्ति उठाने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
CAT 2026: Registration Guide | Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets
New: 10 Repeated Quant Concepts | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage
PYQ's: Quant | VARC | DILR | RC | Quadratic Equation Ques | Time and Work Ques
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock before Actual Exam
आईआईएम कलकत्ता द्वारा कैट 2024 आंसर की को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को आज (5 दिसंबर) रात 11:55 बजे तक का समय दिया गया है। उम्मीदवार प्रति प्रश्न 1200 रुपये का शुल्क देकर आपत्तियां उठा सकते हैं।
कैट उत्तर कुंजी 2024 और रिस्पांस शीट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। कैट स्लॉट 1, स्लॉट 2, स्लॉट 3 उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है।
कैट 2024 परीक्षा में 2.93 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। कैट 2024 परिणाम जनवरी 2025 के दूसरे सप्ताह में आने की उम्मीद है।
यदि उम्मीदवार की आपत्ति स्वीकार कर ली जाती है, तो शुल्क वापस कर दिया जाएगा और CAT 2024 की अंतिम आंसर-की जारी की जाएगी। आवेदक प्रोविजनल आंसर-की से मिलान करके अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
Also readCAT Answer Key 2024: कैट आंसर-की, रिस्पांस शीट iimcat.ac.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके कैट 2024 उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं-