IGNOU TEE December 2025: इग्नू टीईई दिसंबर पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तक बढ़ी, पात्रता मानदंड जानें
Abhay Pratap Singh | October 6, 2025 | 06:17 PM IST | 1 min read
इग्नू दिसंबर 2025 टीईई के लिए पात्र उम्मीदवार 1,100 रुपए विलंब शुल्क के साथ 21 से 26 अक्टूबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने दिसंबर, 2025 के लिए ओडीएल और ऑनलाइन दोनों कार्यक्रमों के लिए टर्म-एंड-एग्जाम (TEE) फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर इग्नू टीईई दिसंबर 2025 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, पात्र उम्मीदवार 1,100 रुपए विलंब शुल्क के साथ 21 से 26 अक्टूबर तक इग्नू टीईई दिसंबर 2025 आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। इग्नू दिसंबर 2025 टीईई के लिए परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा करने के लिए पोर्टल 6 सितंबर से खुला है।
इग्नू टीईई दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षा 1 दिसंबर, 2025 से 14 जनवरी, 2026 तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक तिथि की परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। प्रत्येक शिफ्ट की अवधि तीन घंटे होगी। पहली पाली का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और दूसरी पाली का समय दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक है।
IGNOU December TEE 2025: पात्रता मानदंड
इग्नू दिसंबर टीईई 2025 परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन से पहले पात्रता मानदंड की जांच कर लें:
- निर्धारित पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण वैध हो और समयबद्ध न हो।
- कार्यक्रम के अनुसार, जहां भी अनिवार्य हो संबंद्ध पाठ्यक्रमों के अपेक्षित सत्रीय कार्य निर्धारित संख्या में सही समय पर जमा करा दिए गए हों।
- कार्यक्रम के प्रावधान के अनुसार निर्धारित पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए न्यूनतम समय पूरा कर लिया हो।
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया कि निम्नलिखित स्थितियों में परीक्षा तिथि और परीक्षा सत्र में परिवर्तन संबंधी निवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे:
- समान समूह (समूह-1 से समूह-6) के पाठ्यक्रम, क्योंकि किसी विशेष समूह के पाठ्यक्रमों की परीक्षा एक ही तिथि और समय पर आयोजित की जाती है।
- यदि पाठ्यक्रम बैकलॉग पाठ्यक्रम (विभिन्न वर्षो के) हों।
- यदि पाठ्यक्रम भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों से संबंधित हों।
- एमपी कार्यक्रमों में विभिन्न विशेषज्ञता के पाठ्यक्रम शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार