IGNOU MBA Admission 2026: इग्नू एमबीए प्रवेश के लिए ignou.ac.in पर करें आवेदन, अंतिम तिथि और शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | February 8, 2026 | 11:56 AM IST | 2 mins read
एमबीए कार्यक्रम की न्यूनतम अवधि 24 महीने और अधिकतम अवधि 48 महीने है। कार्यक्रम की कुल फीस 66,000 रुपये है।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर इग्नू एमबीए एडमिशन 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, तीन वर्षीय स्नातक डिग्री न्यूनतम 50% अंकों में उत्तीर्ण कैंडिडेट ही आवेदन के लिए पात्र हैं। हालांकि, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को 5 प्रतिशत की छूट दी गई है। इग्नू एबीए प्रवेश 2026 के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपये का भुगतान करना होगा।
इग्नू के एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2026 है। एमबीए कार्यक्रम की न्यूनतम अवधि 24 महीने और अधिकतम अवधि 48 महीने है। कार्यक्रम की कुल फीस 66,000 रुपये है, जिसमें पहले, दूसरे और चौथे सेमेस्टर के लिए 16,000 रुपये और तीसरे सेमेस्टर के लिए 18,000 रुपये का भुगतान करना होता है।
यह प्रोग्राम एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रम है। इग्नू के एमबीए कार्यक्रम व्यवसाय प्रशासन, कृषि व्यवसाय प्रबंधन, निर्माण प्रबंधन, वित्तीय प्रबंधन, स्वास्थ्य देखभाल और अस्पताल प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन, रसद और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, विपणन प्रबंधन और संचालन प्रबंधन में विशेषज्ञता प्रदान करते हैं।
इग्नू के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एसओएमएस) द्वारा ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड के माध्यम से एमबीए कार्यक्रम पेश किए जाते हैं। दो वर्षीय यह कार्यक्रम चुनिंदा पाठ्यक्रमों के लिए अंग्रेजी, हिंदी और ओडिया भाषाओं में उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए इग्नू की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
IGNOU MBA Application Form 2026: आवेदन कैसे करें?
इग्नू एमबीए प्रवेश के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन पत्र भर सकते हैं:
- इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाएं।
- संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच