IGNOU Bhagavad Gita Course: इग्नू ने श्रीमद्भागवत गीता पर शुरू किया पहला मास्टर्स कोर्स; जानें योग्यता, फीस
Santosh Kumar | July 2, 2024 | 06:18 PM IST | 1 min read
मास्टर्स इन भगवद गीता स्टडीज को प्रोफेसर देवेश कुमार मिश्रा ने डिजाइन और विकसित किया है। फिलहाल यह कोर्स सिर्फ हिंदी माध्यम में है।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने पहली बार श्रीमद्भगवद्गीता पर मास्टर डिग्री कोर्स शुरू किया है। यह कोर्स इग्नू जुलाई सत्र 2024 से ओडीएल मोड में छात्रों के लिए उपलब्ध होगा। इग्नू द्वारा शुरू किए गए इस नए कोर्स का नाम मास्टर्स इन भगवद गीता स्टडीज है। एमए भगवद गीता अध्ययन (एमएबीजीएस) पाठ्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी इग्नू की वेबसाइट ignou.ac.in पर उपलब्ध है।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने भारतीय ज्ञान परंपरा और भारतीय दर्शन को बढ़ावा देने के लिए "भगवद गीता अध्ययन में एम.ए" पाठ्यक्रम शुरू किया है। इस पाठ्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को भगवद गीता, धर्म, कर्म, यज्ञ, संयम, श्रद्धा, मोक्ष संन्यास योग, गीता परंपरा और इसके व्यावहारिक अध्ययन के बारे में सिखाना है।
मास्टर्स इन भगवद गीता स्टडीज को प्रोफेसर देवेश कुमार मिश्रा ने डिजाइन और विकसित किया है। इसके साथ ही उन्हें इस कोर्स का समन्वयक भी बनाया गया है। फिलहाल यह कोर्स सिर्फ हिंदी माध्यम में है। भविष्य में इस कोर्स को अंग्रेजी भाषा में भी शुरू करने की योजना है।
इस कोर्स को करने के लिए छात्रों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या उच्च डिग्री होनी चाहिए। इस कोर्स की अवधि न्यूनतम 2 वर्ष और अधिकतम 4 वर्ष होगी। इस कोर्स की कुल फीस 12600 रुपये (प्रति वर्ष 6300 रुपये) है।
भगवद गीता कोर्स के लिए अध्ययन सामग्री प्रिंट और डिजिटल दोनों रूपों में उपलब्ध होगी। इग्नू के एमए भगवद्गीता कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन इग्नू की वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है। यह प्रोग्राम कुल 80 क्रेडिट का है।
अगली खबर
]National Teacher Awards 2024: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी, अंतिम तिथि 15 जुलाई
अगर पात्र शिक्षकों ने अभी तक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए आवेदन नहीं किया है तो वे मंत्रालय के पोर्टल nationalawardstoteachers.education.gov.in के जरिए इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन