IGNOU July Admission 2026: इग्नू ओडीएल-ऑनलाइन प्रोग्राम्स के लिए फ्रेश एडमिशन विंडो ओपन, अंतिम तिथि जानें
Santosh Kumar | May 26, 2026 | 09:14 AM IST | 2 mins read
ओडीएल मोड के लिए आवेदन लिंक ignouadmission.samarth.edu.in पर सक्रिय है। जबकि ऑनलाइन मोड के लिए लिंक ignouiop.samarth.edu.in पर एक्टिव है।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन माध्यमों के तहत जुलाई 2026 सत्र के लिए नए दाखिलों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय के आधिकारिक प्रवेश पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। यह सुविधा उन सभी छात्रों के लिए खुली है जो यूजी, पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में दाखिला लेना चाहते हैं।
ओडीएल और ऑनलाइन मोड के लिए जुलाई, 2026 सत्र के लिए नए एडमिशन 25 मई से समर्थ पोर्टल पर शुरू हो गए हैं। इग्नू जुलाई, 2026 सत्र के लिए नए एडमिशन की आखिरी तारीख 15 जुलाई, 2026 तय की गई है।
IGNOU July Admission 2026: इग्नू फ्रेश एडमिशन विंडो ओपन
ओडीएल मोड के लिए आवेदन लिंक ignouadmission.samarth.edu.in पर सक्रिय है। जबकि ऑनलाइन मोड के लिए लिंक ignouiop.samarth.edu.in पर एक्टिव है। इग्नू ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर इसकी जानकारी दी।
आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले अपनी अपार आईडी तैयार रखें। पात्र छात्र, प्रवेश की पुष्टि होने के बाद, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल https://scholarships.gov.in पर भारत सरकार की छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
IGNOU July Admission 2026: दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी जमा होगी
ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी के पास निम्न दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी तैयार होनी चाहिए-
- सफेद बैकग्राउंड वाली साफ रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो (जेपीईजी फॉर्मेट, 100 केबी से कम)
- हस्ताक्षर की सॉफ्ट कॉपी (जेपीईजी फॉर्मेट, 100 केबी से कम)
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र की सॉफ्ट कॉपी (जेपीईजी/पीडीएफ फॉर्मेट, 200 केबी से कम)
- अनुभव प्रमाण पत्र की सॉफ्ट कॉपी, यदि लागू हो (जेपीईजी/पीडीएफ फॉर्मेट, 200 केबी से कम)
- एससी/एसटी/ओबीसी श्रेणी प्रमाण पत्र की सॉफ्ट कॉपी, यदि लागू हो (जेपीईजी/पीडीएफ फॉर्मेट, 200 केबी से कम)
एडमिशन होने से पहले, जमा की गई फीस वापस कर दी जाएगी। अगर एडमिशन होने के बाद कैंसलेशन का अनुरोध मिलता है, तो जमा की गई फीस में से प्रोग्राम फीस का 15% (अधिकतम 2,000/- रुपए तक) काट लिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा