IGNOU: इग्नू ने जुलाई सत्र के सभी ओडीएल और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में नए प्रवेश की आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ाई
Saurabh Pandey | August 1, 2026 | 03:41 PM IST | 2 mins read
इग्नू ने जुलाई सत्र के सभी ओडीएल और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में नए प्रवेश की आखिरी तारीख एक बार फिर से बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब 16 अगस्त आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई सत्र के ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन मोड में चलाए जा रहे सभी नोटिफाइड कार्यक्रमों में नए एडमिशन की आखिरी तारीख 16 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी है। इस तारीख को बढ़ाने से इच्छुक छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को यूनिवर्सिटी के अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, डिप्लोमा, पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए अप्लाई करने का अतिरिक्त समय मिल गया है।
इग्नू के ओडीएल कार्यक्रमों में एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवार ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, जबकि ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं।
IGNOU July ODL, Online Admission 2026: अपार आईडी अनिवार्य
इग्नू ने छात्रों को सलाह दी है कि वे आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले अपनी APAAR ID तैयार रखें। जिन छात्रों को अपनी APAAR ID बनाने में परेशानी हो रही है, वे एडमिशन पोर्टल पर दिए गए सपोर्ट लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। एडमिशन कन्फर्म होने के बाद छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के जरिए भारत सरकार की स्कॉलरशिप के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
IGNOU July ODL, Online Admission 2026: यूनिवर्सिटी में प्रस्तावित कार्यक्रम
यूनिवर्सिटी कई तरह के प्रोग्राम में एडमिशन देती है, जिनमें बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए, एमए, एमबीए, एमसीए, एमकॉम के अलावा अलग-अलग विषयों में कई डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स शामिल हैं। हर प्रोग्राम के लिए योग्यता अलग-अलग होती है, इसलिए कैंडिडेट्स को अप्लाई करने से पहले उस प्रोग्राम के लिए एडमिशन की शर्तों को देख लेना चाहिए।
IGNOU July ODL, Online Admission 2026: जरूरी दस्तावेज
1. पासपोर्ट साइज फोटो
2. स्कैन किया हुआ सिग्नेचर
3. शैक्षणिक योग्यता का सर्टिफिकेट/मार्कशीट
4. अनुभव सर्टिफिकेट, यदि लागू हो
5. एससी/एसटी/ओबीसी/PWBD के लिए कैटेगरी सर्टिफिकेट, यदि लागू हो
6. APAAR/ABC ID
IGNOU July Admission 2026: रजिस्ट्रेशन फीस
इग्नू में जुलाई सत्र के एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 300 रुपये है। यह प्रोग्राम फीस के अलावा है, जो हर कोर्स के हिसाब से अलग-अलग होती है। पेमेंट क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है। एक बार फीस जमा करने के बाद, वह सिर्फ एडमिशन कन्फर्म होने से पहले ही वापस की जा सकती है। कन्फर्मेशन के बाद कैंसिलेशन पर प्रोग्राम फीस का 15% हिस्सा काट लिया जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा 2,000 रुपये है।
IGNOU July 2026 Admission: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले इग्नू के समर्थ पोर्टल पर ओडीएल या ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए विजिट करें।
- ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करें और एक वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके रजिस्टर करें।
- अब ओटीपी के जरिए रजिस्टर की गई जानकारी को वेरिफाई करें।
- अपनी पसंद का प्रोग्राम चुनें और ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स, जैसे फोटो, सिग्नेचर और एजुकेशनल सर्टिफिकेट अपलोड करें।
- अंत में प्रोग्राम की फीस जमा करें, एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल