IGNOU Admission 2025: इग्नू जुलाई ओडीएल, ऑनलाइन एडमिशन पंजीकरण की डेट 15 सितंबर तक बढ़ी
Saurabh Pandey | September 1, 2025 | 12:17 PM IST | 1 min read
लेटेस्ट घोषणा के अनुसार, संशोधित समय-सीमा प्रमाणपत्र-स्तरीय कार्यक्रमों पर लागू नहीं होगी। इन कार्यक्रमों में प्रवेश मूल घोषित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगे और विस्तारित समय-सीमा में शामिल नहीं होंगे।
नई दिल्ली : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2025 सत्र के लिए सभी ओडीएल, ऑनलाइन प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2025 तक बढ़ा दी है। यह विस्तार सर्टिफिकेट कार्यक्रमों पर लागू नहीं होगा।
इग्नू के ओडीएल कार्यक्रमों के लिए उम्मीदवार ignouadmission.samarth.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए ignouiop.samarth.edu.in से आवेदन कर सकते हैं।
इग्नू के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी गई जानकारी के मुताबिक सभी ओडीएल और ऑनलाइन मोड कार्यक्रमों (प्रमाणपत्रों को छोड़कर) में नए प्रवेश (जुलाई 2025 सत्र) की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है।
IGNOU Admission 2025: पुनः पंजीकरण डेट भी बढ़ी
इग्नू जुलाई 2025 के सभी ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों में पुनः पंजीकरण करने की तिथि भी 200 रुपये के विलंब शुल्क के साथ 15 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। इन कार्यक्रमों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinerr.ignou.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
IGNOU Admission 2025: जरूरी दस्तावेज
- पासपोर्ट आकार का फोटोग्राफ
- स्कैन किए गए हस्ताक्षर
- आयु प्रमाण पत्र
- शैक्षिक योग्यता (मार्कशीट और प्रमाण पत्र)
- जाति या श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- सभी दस्तावेज ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने होंगे।
IGNOU Admission 2025: इग्नू पाठ्यक्रम
- इग्नू यूजी पाठ्यक्रम - बीए, बीएससी, बीकॉम और बीबीए और कई अन्य।
- इग्नू पीजी पाठ्यक्रम - एमए, एमबीए, एमएससी, एमकॉम, और कई अन्य।
- डिप्लोमा पाठ्यक्रम - डीएनए, डीएनएचई, डीईसीई और कई अन्य।
- सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम - सीसीएच, सीजीडीए, सीपीवाई, सीओएफ, और कई अन्य।
अगली खबर
]IGNOU June TEE Result 2025: इग्नू जून टीईई रिजल्ट termendresult.ignou.ac.in पर जारी, डाउनलोड करें
इग्नू जून टीईई 2025 परिणाम में उम्मीदवार का नाम, नामांकन संख्या, पाठ्यक्रम का नाम, पाठ्यक्रम कोड, प्राप्त अंक तथा असाइनमेंट, थ्योरी व प्रैक्टिकल में प्राप्त अंकों की जांच कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई