IGNOU Admission 2025: इग्नू ओडीएल, ऑनलाइन एडमिशन पंजीकरण की डेट 31 मार्च तक बढ़ी
Saurabh Pandey | March 17, 2025 | 09:00 AM IST | 1 min read
इग्नू के ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों में एक बार प्रवेश मिल जाने के बाद अभ्यर्थी scholarships.gov.in के माध्यम से भारत सरकार से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकता है।
नई दिल्ली : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने अपने ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा (ODL) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि फिर से बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी सर्टिफिकेट और सेमेस्टर पाठ्यक्रमों को छोड़कर 31 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in के माध्यम से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।
इससे पहले इग्नू ओडीएल, ऑनलाइन कोर्सेस के लिए एडमिशन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 मार्च 2025 थी। पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों के पास DEB ID होना आवश्यक है।
अभ्यर्थी पंजीकरण गेटवे के माध्यम से अपना आवेदन वापस ले सकता है। वापसी के लिए अनुरोध मेल या अन्य माध्यमों से स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इग्नू के ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों में एक बार प्रवेश मिल जाने के बाद अभ्यर्थी scholarships.gov.in के माध्यम से भारत सरकार से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकता है।
DEB IED क्या है ?
इग्नू में किसी भी ऑनलाइन या ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) कार्यक्रम के लिए आवेदन जमा करने के लिए डीईबी आईडी अनिवार्य है। डीईबी आईडी एक विशिष्ट पहचान संख्या है जो इग्नू में किसी भी ऑनलाइन या ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) कार्यक्रम में दाखिला लेने के इच्छुक छात्र द्वारा बनाई जाती है।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा विकसित, यह आईडी छात्रों को मान्यता प्राप्त संस्थानों में आसानी से पहचान और नामांकन करने में मदद करती है। डीईबी आईडी भविष्य की सभी शैक्षणिक गतिविधियों और प्रवेशों के लिए मान्य रहती है।
IGNOU Admission 2025: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं।
- 'IGNOU पंजीकरण' लिंक पर क्लिक करें।
- अब व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
- अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब लॉगिन करें और पंजीकरण फॉर्म भरें।
- इसके बाद स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें, जैसे फोटो, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र (यदि पात्र हैं), और शैक्षिक प्रमाण पत्र
- अब पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म जमा करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल