Trusted Source Image

IGNOU 39th Convocation 2026: इग्नू का 39वां दीक्षांत समारोह 7 अप्रैल को होगा आयोजित

Saurabh Pandey | March 25, 2026 | 07:42 PM IST | 2 mins read

इग्नू का दीक्षांत समारोह एक औपचारिक कार्यक्रम है जहां स्नातक छात्रों को उनकी उपाधि प्रदान की जाती है। इग्नू का दीक्षांत समारोह प्रतिवर्ष फरवरी/मार्च/अप्रैल महीने में आयोजित किया जाता है।

छात्रों के पास पंजीकरण के समय यह विकल्प होता है कि वे दीक्षांत समारोह में अपनी इग्नू डिग्री प्राप्त करना चाहते हैं या इसे अपने पंजीकृत पते पर मंगवाना चाहते हैं।(आधिकारिक वेबसाइट)
छात्रों के पास पंजीकरण के समय यह विकल्प होता है कि वे दीक्षांत समारोह में अपनी इग्नू डिग्री प्राप्त करना चाहते हैं या इसे अपने पंजीकृत पते पर मंगवाना चाहते हैं।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने 39वें दीक्षांत समारोह की तिथि घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह 7 अप्रैल, 2026 को इग्नू मुख्यालय, कन्वेंशन सेंटर, इग्नू परिसर, मैदान गढ़ी, दिल्ली 110068 में तथा साथ ही देश भर में स्थित इग्नू के क्षेत्रीय केंद्रों में आयोजित किया जाएगा।

दीक्षांत समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन नई दिल्ली में इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र उन पात्र छात्रों को दीक्षांत समारोह में आमंत्रित करेंगे, जिन्होंने आवश्यक शुल्क का भुगतान कर दिया है और दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए अपनी सहमति दे दी है। क्षेत्रीय केंद्र उन कार्यक्रमों के बारे में निर्णय ले सकते हैं, जिनके लिए छात्रों को दीक्षांत समारोह में आमंत्रित किया जाना है।

IGNOU 39th Convocation 2026: प्रमाण पत्र शुल्क

इग्नू के 39वें दीक्षांत समारोह के लिए अभी तक प्रति प्रमाण पत्र 600 रुपये का आवश्यक पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन जमा न करने वाले पात्र छात्र पोर्टल खुलने पर पोर्टल के माध्यम से या ऑनलाइन आवश्यक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

छात्रों के पास पंजीकरण के समय यह विकल्प होता है कि वे दीक्षांत समारोह में अपनी इग्नू डिग्री प्राप्त करना चाहते हैं या इसे अपने पंजीकृत पते पर मंगवाना चाहते हैं। यदि छात्र इग्नू दीक्षांत समारोह 2026 में शामिल होना चाहते हैं, तो वे समारोह के दौरान अपना प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। अन्यथा, विश्वविद्यालय डाक सेवा के माध्यम से उनका प्रमाण पत्र पंजीकृत पते पर भेजेगा। पार्सल भेजे जाने के बाद, छात्रों को एक कंसाइनमेंट नंबर प्राप्त होगा जिसका उपयोग वे ऑनलाइन माध्यम से पार्सल को ट्रैक करने के लिए कर सकते हैं।

Also read CBSE: सीबीएसई ने केवीएस-एनवीएस भर्ती टियर 2 के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की कैटेगरीवाइज संख्या जारी की

IGNOU 39th Convocation 2026: डिग्री-डिप्लोमा प्राप्त करने की प्रक्रिया

दीक्षांत समारोह के अगले दिन से निम्नलिखित छात्र संबंधित क्षेत्रीय केंद्रों से व्यक्तिगत रूप से डिग्री/डिप्लोमा/प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं या क्षेत्रीय केंद्र इन्हें डाक द्वारा छात्रों के ऑनलाइन पोर्टल में उल्लिखित पते पर भेज देंगे-

  1. वे पात्र छात्र जिन्होंने उन क्षेत्रीय केंद्रों में 600 रुपये रुपये का शुल्क जमा कर दिया है, जहां दीक्षांत समारोह आयोजित नहीं किया जा रहा है।
  2. वे पात्र छात्र जिन्हें दीक्षांत समारोह में आमंत्रित किया गया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हो सके।
  3. वे पात्र छात्र जिन्हें आमंत्रित नहीं किया जा सका।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications