Abhay Pratap Singh | November 18, 2024 | 10:52 AM IST | 2 mins read
सीएसईईटी योग्यता मानदंडों के अनुसार, उम्मीदवारों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने होंगे।
Candidates can download this e-book to know all the details related to CSEET such as eligibility criteria, exam pattern, syllabus, study material and other related information.
Check Now
नई दिल्ली: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने आज यानी 18 नवंबर को कंपनी सिक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट नवंबर 2024 (cseet result nov 2024) का परिणाम घोषित कर दिया है। सीएसईईटी नवंबर 2024 एग्जाम में उपस्थित हुए उम्मीदवार आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर आईसीएसआई सीएसईईटी परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
आईसीएसआई सीएसईईटी 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी। सीएसईईटी नवंबर 2024 परिणाम में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, विषयवार अंक, कुल अंक और योग्यता की स्थिति सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं।
कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा नवंबर 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में अलग-अलग न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। सीएसईईटी मार्किंग स्कीम के अनुसार, परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। सीएसईईटी परीक्षा 200 अंकों के लिए आयोजित की गई थी।
आईसीएसआई परिणाम के साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स विवरण अपलोड कर दिया गया है। बता दें कि, आईसीएसआई द्वारा परिणाम-सह-अंक विवरण की भौतिक प्रति जारी नहीं की जाएगी। CSEET नवंबर 2024 परीक्षा 9 नवंबर और 11 नवंबर को आयोजित की गई थी।
आईसीएसआई ने नोटिस में कहा कि पुनर्मूल्यांकन के लिए उम्मीदवारों के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा, क्योंकि परिणाम अंतिम हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भारतीय कंपनी सचिव संस्थान की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीएस एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट नवंबर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
यूपी पुलिस भर्ती के माध्यम से कुल 60,244 पदों को भरा जाएगा, जिनमें से महिला उम्मीदवारों के लिए कुल रिक्तियां 12,049 है, जबकि 48,195 रिक्तियों पर पुरुष उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
Abhay Pratap Singh