ICSI Results 2024: सीएस प्रोफेशनल-एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम रिजल्ट की डेट जारी, 25 फरवरी से कर सकेंगे डाउनलोड
Saurabh Pandey | February 22, 2024 | 04:29 PM IST | 1 min read
आईसीएसआई ने सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम का रिजल्ट जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। पात्र उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट www.icsi.edu पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया या आईसीएसआई रविवार 25 फरवरी 2024 को सीएस प्रोफेशनल और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम (सिलेबस 2017 और 2022) दिसंबर सेशन 2023 परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। आईसीएसआई रिजल्ट 2023 के साथ उम्मीदवारों के विषयवार व्यक्तिगत अंक भी जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर www.icsi.edu डाउनलोड कर सकेंगे।
रिजल्ट जारी करने की तिथि
आईसीएसआई प्रोफेशनल प्रोग्राम रिजल्ट सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा, जबकि एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम रिजल्ट दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा। ई-रिजल्ट-कम-मॉर्क्स एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम का विवरण संस्थान की वेबसाइट www.icsi.edu पर उम्मीदवारों को डाउनलोड करने के लिए रिजल्ट जारी होने के बाद उपलब्ध कराया जाएगा। रिजल्ट-कम-मॉर्क्स स्टेटमेंट की कोई फिजिकल प्रति नहीं जारी की जाएगी।
जून परीक्षा का कार्यक्रम जारी
आईसीएसआई ने प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव कार्यक्रमों के लिए परीक्षा तिथि भी जारी कर दी है। आईसीएसआई 1 जून से 10 जून के बीच प्रोफेशनल कार्यक्रम और एग्जीक्यूटिव कार्यक्रम परीक्षा आयोजित करेगा। इसके अलावा, जून 2024 परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 फरवरी 2024 तक है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल