ICSE, ISC 2024 Rechecking Result: आईसीएसई, आईएससी रीचेक परिणाम cisce.org पर जारी, ऐसे करें चेक
Santosh Kumar | June 3, 2024 | 02:34 PM IST | 2 mins read
सीआईएससीई ने 6 मई को आईएससी, आईसीएसई 2024 रिजल्ट घोषित किया। आईसीएसई, आईएससी 2024 रीचेक रिजल्ट एसएमएस के जरिए उपलब्ध नहीं होंगे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Nowनई दिल्ली: काउंसिल ऑफ द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने आज यानी 3 जून को इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) रीचेक रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cisce.org के माध्यम से आईसीएसई, आईएससी 2024 रीचेक रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
आईसीएसई रीचेकिंग रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए छात्रों को अपना इंडेक्स नंबर और यूआईडी के साथ दिए गए कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी। सीआईएससीई ने 6 मई को आईएससी, आईसीएसई 2024 रिजल्ट घोषित किया। आईएससी 2024 का कुल पास प्रतिशत 98.19% रहा।
दक्षिणी क्षेत्र ने 99.53% के साथ उच्चतम पास प्रतिशत हासिल किया, उसके बाद पश्चिमी क्षेत्र ने 99.32% की पास दर हासिल की। बता दें कि आईसीएसई, आईएससी 2024 रीचेक रिजल्ट एसएमएस के जरिए उपलब्ध नहीं होंगे।
CISCE 2024 Re-Checking Result 2024: डाउनलोड करने के चरण
छात्र ISC, ICSE 2024 री-चेक रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
- होमपेज पर, ICSE, ISC Re-Check Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- आपको लॉगिन पेज पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें, री-चेक रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
- डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, छात्र 3 से 5 जून तक ICSE, ISC 2024 पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्र 5-11 जून तक CISCE कक्षा 10, 12 सुधार परीक्षा 2024 के लिए आवेदन कर सकेंगे। ICSE, ISC 2024 पूरक परीक्षाएँ 1 जुलाई से आयोजित की जाएँगी। CISCE 2024 पुनर्मूल्यांकन शुल्क 1,500 रुपये है।
इसके आलवा जो छात्र दो विषयों में अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे सुधार परीक्षा 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। CISCE 2024 कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए छात्रों को अंग्रेजी सहित कम से कम 4 विषयों में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। ICSE, ISC 2024 सुधार शुल्क प्रति पेपर या विषय 500 रुपये है। CISCE 2024 सुधार परीक्षा शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
अगली खबर
]JNU PG 2024 Form Correction: जेएनयू पीजी आवेदन फॉर्म करेक्शन का आज आखिरी दिन, jnuee.jnu.ac.in से करें सुधार
JNU PG 2024 Form Correction: जेएनयू पीजी आवेदन फॉर्म करेक्शन का आज यानी 3 जून आखिरी दिन है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर आवेदन सुधार कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल