ICAI Result 2025: आईसीएआई सीए फाउंडेशन, इंटर, फाइनल रिजल्ट कल होगा जारी, icai.nic.in से कर सकेंगे चेक
Saurabh Pandey | July 5, 2025 | 04:04 PM IST | 2 mins read
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) उम्मीदवार के पंजीकृत पते पर स्पीड पोस्ट द्वारा आपकी आईसीएआई सीए 2025 मार्कशीट की हार्ड कॉपी भेजेगा।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) कल यानी 6 जुलाई को चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल मई परीक्षाओं के रिजल्ट की घोषणा करेगा। आईसीएआई सीए रिजल्ट घोषित होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
Recommended: Download Free Important E-Books Releated to ICAI Exam Preparation. Click Here
Admission Alert: Ahmedabad University inviting applications for MS in Quantitative Finance.
आईसीएआई सीए रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर के साथ-साथ अपने रजिस्ट्रेशन नंबर का भी उपयोग करना होगा। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) उम्मीदवार के पंजीकृत पते पर स्पीड पोस्ट द्वारा आपकी आईसीएआई सीए 2025 मार्कशीट की हार्ड कॉपी भेजेगा।
आईसीएआई की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम दोपहर करीब 2 बजे घोषित किए जाने हैं, जबकि फाउंडेशन स्तर का परिणाम शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा। सीए परीक्षा परिणाम के साथ ही आईसीएआई मेरिट सूची की भी घोषणा करेगा। आईसीएआई मेरिट सूची 2025 ऑनलाइन घोषित की जाएगी और इसमें पहले 50 रैंक धारकों के नाम होंगे।
ICAI Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर सीए फाइनल, इंटरमीडिएट या फाउंडेशन मई 2025 परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित अपना परिणाम देखें।
- आईसीएआई सीए रिजल्ट पेज डाउनलोड करें और एक प्रति सेव कर लें।
ICAI CA Result 2025: स्कोरकार्ड डिटेल्स
- अभ्यर्थी का नाम
- अभ्यर्थी की फोटो
- परीक्षा/कोर्स का नाम
- परीक्षा सत्र/वर्ष
- अभ्यर्थी का रोल नंबर
- कोर्स ग्रुप का नाम
- पेपर और उनके अंक
- परिणाम की स्थिति-पास/फेल
- कुल अंक
Also read LNMU UG Merit List 2025: एलएनएमयू यूजी एडमिशन की पहली मेरिट सूची lnmu.ac.in पर जारी
ICAI Result 2025: परीक्षाएं कब हुई थीं?
आईसीएआई सीए मई 2025 की परीक्षाएं 2 मई से 14 मई 2025 तक आयोजित की गई थीं। सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षाएं 3, 5 और 7 मई को और ग्रुप 2 की परीक्षाएं 9, 11 और 14 मई को आयोजित की गई थीं। इसी तरह सीए फाइनल कोर्स के लिए ग्रुप 1 के पेपर 2, 4 और 6 मई को और ग्रुप 2 की परीक्षाएं 8, 10 और 13 मई को आयोजित की गई थीं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल