Santosh Kumar | March 27, 2024 | 10:34 AM IST | 1 min read
आईसीएआई ने सीए मई इंटर, फाइनल परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर फाइनल परीक्षा 2 से 16 मई और इंटर परीक्षा 3 से 17 मई के बीच आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के लिए आवेदन सुधार विंडो फिर खोली है। जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में त्रुटियां हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट icai.org या eservices.icai.org से विवरण ठीक कर सकते हैं। आईसीएआई ने आज यानी 27 मार्च सुबह 10 बजे से करेक्शन विंडो ओपन की है।
Recommended: Download Free Important E-Books Releated to ICAI Exam Preparation. Click Here
आवेदक 29 मार्च को रात 11.59 बजे तक सीए आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। उम्मीदवार परीक्षा शहर की प्राथमिकता, समूह और माध्यम को संपादित कर सकेंगे। शेड्यूल के मुताबिक सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। ग्रुप 1 की फाइनल परीक्षा 2, 4 और 8 मई को होगी जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 10, 14 और 16 मई 2024 को होगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 18वीं लोकसभा चुनाव के कारण चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा मई 2024 की तारीखें बदली गई हैं। इसके तहत इंटरमीडिएट कोर्स ग्रुप 1 की परीक्षा 3, 5 और 9 मई 2024 को और ग्रुप 2 का पेपर 11, 15 और 17 मई 2024 को आयोजित किया जाएगा। वहीं अंतर्राष्ट्रीय कराधान-मूल्यांकन परीक्षा 14 और 16 मई, 2024 को आयोजित की जाएगी।
आवेदन सुधार फॉर्म में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आईसीएआई सीए मई परीक्षा आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं-