ICAI CA Inter Exam 2024: आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट परीक्षा आज से शुरू, पूरा शेड्यूल और आवश्यक दस्तावेज जानें
Abhay Pratap Singh | September 12, 2024 | 09:12 AM IST | 2 mins read
आईसीएआई सीए इंटर 2024 परीक्षा 12 सितंबर से शुरू होगी और 23 सितंबर 2024 को समाप्त होगी। परीक्षा दो ग्रुप में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट 2024 परीक्षा आज यानी 12 सितंबर से शुरू होगी। आईसीएआई ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षाओं 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सीए इंटर 2024 परीक्षाओं का आयोजन 23 सितंबर 2024 तक किया जाएगा।
Recommended: Download Free Important E-Books Releated to ICAI Exam Preparation. Click Here
Admission Alert: Ahmedabad University inviting applications for MS in Quantitative Finance.
आईसीएआई 2024 सीए इंटर परीक्षाएं दो ग्रुप में आयोजित की जाएंगी। ग्रुप 1 की परीक्षाएं 12, 14 और 17 सितंबर को निर्धारित हैं, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षाएं 19, 21 और 23 सितंबर को होंगी। आईसीएआई 2024 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीए इंटर एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
उम्मीदवार अपने ICAI CA इंटरमीडिएट परीक्षा पंजीकरण संख्या और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक ICAI वेबसाइट icai.org के माध्यम से सीए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आईसीएआई सीए हाल टिकट 2024 के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
आईसीएआई सीए सितंबर 2024 की परीक्षाएं दोपहर की पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक (फाउंडेशन कोर्स पेपर 3 और पेपर 4 को छोड़कर) सभी पेपरों के लिए आयोजित की जाएंगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
बता दें कि, ICAI ने नवंबर 2024 के लिए निर्धारित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) फाइनल और पोस्ट क्वालीफिकेशन कोर्स (PQC) परीक्षाओं के लिए पंजीकरण विंडो फिर से खोल दी है। ICAI के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, CA फाइनल नवंबर 2024 परीक्षाओं के लिए पंजीकरण विंडो 12 सितंबर को बंद हो जाएगी।
ICAI CA INTER EXAM 2024: आवश्यक दस्तावेज
सीए इंटर परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- एडमिट कार्ड ICAI की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया।
- वैध पहचान प्रमाण - जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस।
- पासपोर्ट साइट का फोटो - एडमिट कार्ड में बताए गए निर्देशों के अनुसार।
- परीक्षा फॉर्म जमा करने का प्रमाण (यदि लागू हो)।
- अन्य दस्तावेज - जैसा कि एडमिट कार्ड में या ICAI द्वारा निर्दिष्ट किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’