ICAI CA Final Results 2024: सीए फाइनल नवंबर रिजल्ट कल हो सकता है जारी, icai.nic.in से कर सकेंगे डाउनलोड
Saurabh Pandey | December 25, 2024 | 03:41 PM IST | 2 mins read
आईसीएआई सीए फाइनल ग्रुप 1 परीक्षा 3, 5, 7 नवंबर को और ग्रुप 2 परीक्षा 9, 11 और 13 नवंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा नवंबर में आयोजित सीए फाइनल परीक्षा के नतीजे जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। संस्थान ने घोषणा की है कि आईसीएआई सीए फाइनल रिजल्ट 2024 कल यानी 26 दिसंबर को आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर घोषित किए जाएंगे।
नवंबर 2024 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल परीक्षाओं का परिणाम गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 (देर शाम) को घोषित होने की संभावना है और इसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर देख सकते हैं। आईसीएआई के संयुक्त सचिव आनंद कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट icai.org के माध्यम से रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर के साथ अपना सीए फाइनल पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा।
ICAI CA Final Result 2024: रिजल्ट चेक करने का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटों icai.nic.in,icai.org पर जाएं।
- होम पेज पर ICAI CA फाइनल रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपना रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आईसीएआई सीए फाइनल रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
ICAI CA Final Results 2024: सीए फाइनल मेरिट सूची
सीए फाइनल नवंबर 2024 परीक्षा परिणाम के साथ, आईसीएआई सीए फाइनल मेरिट सूची भी जारी करेगा। इसमें उम्मीदवारों के नाम, स्कोर और एआईआर रैंक शामिल होंगे। सीए फाइनल परिणाम और मेरिट सूची नवंबर 2024 लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध होगी। सीए टॉपर्स की सूची और सीए पास प्रतिशत आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से जारी किया जाएगा।
ICAI CA Final Result 2024: परीक्षा तिथि
सीए फाइनल ग्रुप 1 परीक्षा 3, 5, 7 नवंबर को और ग्रुप 2 परीक्षा 9, 11 और 13 नवंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई थी।
Also read ICAI CA Final Result 2024: आईसीएआई सीए फाइनल रिजल्ट जल्द होगा जारी, icai.org से कर सकेंगे चेक
ICAI CA Final Result 2024: मई परीक्षा के आंकडे़
सीए ग्रुप 1 मई की परीक्षा देने वाले 1,17,764 उम्मीदवारों में से 31,378 को योग्य घोषित किया गया, जबकि सीए मई 2024 ग्रुप 2 परीक्षा में 71,145 उम्मीदवारों में से कुल 13,008 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। पिछले सत्र के परिणामों के अनुसार, 59,956 में से 11,041 छात्र दोनों ग्रुप्स में उत्तीर्ण हुए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें